लाल, पीली और हरी के अलावा भी होती है ट्रैफिक लाइट, जानें इसके बारे में

By रितिका कमठान | Aug 27, 2024

सड़कों पर चलते हुए ट्रैफिक लाइटें दिखना काफी आम होता है। लाल, पीली और हरी लाइटें दिखती है। मगर कुछ और भी रंग हैं जो ट्रैफिक लाइट में दिखाई देती है। इसमें नीली ट्रैफिक लाइट भी है जो काफी कम दिखाई देती है। नीली ट्रैफिक लाइट को बहुत ही कम लोगों ने अपने जीवन में देखा होगा।

आपको बताते हैं कि नीली ट्रैफिक लाइट का इस्तेमाल आमतौर पर काफी कम जगहों पर होता है। इन नीली ट्रफिक लाइटों का उपयोग जापान में किया जाता है, जिसके पीछे खास कारण भी होता है। जापान में कुछ जगहों पर नीली ट्रैफ़िक लाइटें दिखती हैं।

 

इस कारण होता है इस्तेमाल

जापान में नीली लाइटों का उपयोग होता है। ऐतिहासिक रूप से भाषा और सांस्कृतिक कारणों से गो सिग्नल का उपयोग किया जाता है। ये मूल रूप से नीली ट्रैफिक लाइट होती है। इसे जापानी भाषा में एओ कहा जाता है, जो मूल रूप से नीली और हरी लाइट को संदर्भित करता है।

 

ये है इसका इतिहास

वर्ष 1930 के दौरान पहली बार जापान में ट्रैफिक लाइटें लगाई गई थी। इस दौरान जापान के लोगों ने गो सिग्नल को एओ के तौर पर पेश किया था। इस रंग के जरिए नीला और हरा रंग दोनों ही कवर होता है। वर्ष 1960 के दशक के अंत में सड़क संकेतों और सिग्नलों पर वियना कन्वेंशन का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यातायात संकेतों को मान्य करना था। इस पर आधिकारिक तौर पर हस्ताक्षर नहीं हुए थे। ऐसे में गो सिग्नल के लिए एओ शब्द का उपयोग ही लंबे समय तक होता रहा।

इस चुनौती से निपटने के लिए जापान की सरकार ने एक समझौता किया था जिसे वर्ष 1973 में किया गया था। इसके तहत कैबिनेट आदेश जारी हुआ था। इसमें ट्रैफिक लाइटों के लिए हरे रंग के पास नीली छाया इस्तेमाल करने का सुझाव था। इसे गंभीर रोशनी के तौर पर पेश किया जाता है। जापान में आज भी इस रंग की लाइटें इस्तेमाल में लाई जाती है।

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी