एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स 2022 के अंत तक 10 नए होटल जोड़ेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2019

नयी दिल्ली। आतिथ्य क्षेत्र की कंपनी एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स विस्तार योजना के तहत 2022 के अंत तक अपने पोर्टफोलियो में 10 नए होटल जोड़ेगी। इनमें कुल 1,239 कमरे होंगे। एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स की चेयरपर्सन प्रिया पाल ने पीटीआई भाषा से कहा कि फिलहाल द पार्क होटल्स, द पार्क कलेक्शन एंड जोन बाय पार्क ब्रांड नाम से कंपनी के 23 होटल हैं जिनमें कुल 2,004 कमरे हैं। 

इसे भी पढ़ें: अब OYO मोबाइल एप के जरिये होगी होटल बुकिंग, भारती एयरटेल से मिलाया हाथ 

पाल ने कहा कि हम 2022 के अंत तक देशभर में अपने पोर्टफोलियो में 10 होटल जोड़ेंगे। इनमें 1,239 कमरे होंगे। उन्होंने कहा कि हम इसको लेकर जिस तरह से करार कर रहे हैं उससे यह संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि ये होटल कंपनी के सभी ब्रांडों के तहत होंगे। कंपनी के नए होटल इंदौर, पुणे, विशाखापट्टनम, गोवा, श्रीनगर, अमृतसर, तिरुपति और विजयवाड़ा में खोले जाएंगे।

प्रमुख खबरें

दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल से लेकर डीसीपी तक 9,248 पद हैं रिक्त, केंद्र ने संसद को किया सूचित

राहुल गांधी, कांग्रेस महात्मा गांधी के आदर्शों के विरोधी, मनरेगा विवाद पर भाजपा के सीआर केसवन ने उठाए सवाल

भारतीय सेना का अपमान, भाजपा पार्षद सादिनेनी यामिनी शर्मा ने पृथ्वीराज चव्हाण के बयान पर साधा निशाना

दुश्मनों के लिए खौफ का दूसरा नाम है फ्लाइंग टैंक, भारतीय सेना को अमेरिका से मिला तीन अपाचे हेलिकॉप्टरों का अंतिम बैच