By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2018
चेन्नई। अपोलो अस्पताल के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉक्टर प्रताप सी रेड्डी को आजचेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अपोलो अस्पताल के प्रवक्ता के अनुसार डॉक्टर रेड्डी करीब 80 साल के हैं और उन्हें यहां नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया है। प्रवक्ता ने इस संबंध में अधिक विस्तृत जानकारी नहीं दी।