अपोलो अस्पताल ने अपने कर्मचारियों को स्पूतनिक वी टीका लगाना शुरू किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2021

चेन्नई। स्वास्थ्य सेवा प्रदाता अपोलो अस्पताल नेअपने कर्मचारियों को कोविड-19 से बचाव के लिए शुक्रवार को पायलट परियोजना के तहत स्पूतनिक वी टीके की खुराक देनी शुरू की। अस्पताल द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि टीके की खुराक सीधे हैदराबाद स्थित डॉक्टर रेड्डी लेबोरेटरी से खरीदी गई है और यह 1,145 रुपये प्रति खुराक की दर से मिलेगी, जिसमें टीकाकरण केंद्र पर टीका लगाने का शुल्क भी शामिल है। इस टीके को 91.6 प्रतिशत प्रभावी माना गया है, इसकी दो खुराक लेनी होगी। पहली खुराक बाजू पर दी जाएगी और दूसरी खुराक तीन हफ्ते बाद दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: विवादित अल-अक्सा मस्जिद में फिलिस्तीनियों की इजराइल पुलिस के साथ हुई झड़प

भारत में कोविड-19 से बचाव का यह तीसरा टीका है जिसे मंजूरी दी गई है। देश में पहले ही कोविड-19 से बचाव के लिएभारत बायोटेक द्वारा विकसित कोवैक्सिन और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा उत्पादित कोविशील्ड टीके लगाए जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर