माफी मांग लो वरना... Nitish Kumar को पाकिस्तानी डॉन की धमकी

By अभिनय आकाश | Dec 18, 2025

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी बिहार के नीतीश कुमार को मुस्लिम महिला के चेहरे से हिजाब खींचने पर धमकी दी। भट्टी मुल्ला मुनीर के मुल्क का गुंडा है। पाकिस्तान में हत्या, किडनैपिंग, फिरौती, लूटपाट जैसे काम करता है और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धमकी दे रहा है। मुनीर का ये गुंडा 1500 किमी दूर से वीडियो जारी कर नीतीश कुमार को सबक सिखाने की खुली चेतावनी दे रहा है। दरअसल, 15 दिसंबर को बिहार में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र बांट रहे थे। इस दौरान एक महिला हिजाब पहनकर आई तो नीतीश कुमार ने पूछा कि यह क्या है और उसे अपने हाथ से हटा दिया। इसे देख शहजाद भट्टी भड़क गया। अब शहजाद भट्टी इसे मुस्लिम महिला के अपमान का मुद्दा बनाकर गीदड़भभकी दे रहा है। हालांकि इसमें भट्टी की नापाक साजिश भी छिपी हुई है। नीतीश कुमार को माफी मांगने की धमकी देकर भट्टी खुद को मुस्लिम समुदाय का हितषी दिखाना चाहता है।

शहजाद भट्टी इस वक्त दुबई में रहता है। भट्टी के पाकिस्तान में भूमाफिया और अंडरवर्ड के बड़े गैंगस्टर से संबंध है। भट्टी पाकिस्तान के कुख्यात माफिया फारूक खोकर का राइट हैंड है और उसी के लिए काम करता है। इसका नेटवर्क यूरोप, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, कनाडा, पाकिस्तान और दुबई सहित अन्य देशों में चलता है। शहजाद भट्टी का बम और हथियार तस्करी को लेकर एक बड़ा नेटवर्क पूरी दुनिया में फैला हुआ है। भारत के कई क्रिमिनल्स भट्टी के जरिए ही हथियार मंगवाते हैं जो कि पाकिस्तानी सीमा से भारत लाए जाते हैं। कई बार मॉडर्न हथियारों के साथ भट्टी अपनी फोटो और वीडियो भी अपलोड करता रहा है। भट्टी अपने पालतू शेरों के साथ वीडियो और फोटो भी शेयर करता है। शहजाद भट्टी कभी भारत के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता था। दोनों के बीच मजबूत आपराधिक गठजोड़ था।

इसे भी पढ़ें: नई सरकार बनने के बाद पहली बार बोधगया पहुंचे CM नीतीश, शांति और विकास के लिए प्रार्थना की

शहजाद ने लॉरेंस गैंग के लिए नेटवर्क फंडिंग और हथियार सप्लाई में अहम भूमिका निभाई। लेकिन पहलगाम हमले के बाद जब लॉरेंस बिश्नोई ने आतंकी हाफिज सईद को धमकी दी तभी से शहजाद और लॉरेंस के रिश्ते बिगड़ गए। इसके बाद शहजाद ने लॉरेंस गैंग से दूरी बना ली और दोनों खुले दुश्मन बन गए। 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद शहजाद भट्टी का नाम जांच में सामने आया। आरोप है कि मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए हथियारों की सप्लाई शहजाद के नेटवर्क के जरिए हुई थी। शहजाद भट्टी जैसे गुंडे के समर्थन की हिंदुस्तान के मुसलमानों को कतई जरूरत नहीं। 

प्रमुख खबरें

Mens Health Alert: जिम और प्रोटीन से ज्यादा जरूरी है Hormonal Health, आज ही बदलें अपना रूटीन

कांग्रेस में कोई अनुशासन नहीं, हर कोई CM बनना चाहता है: Harpal Singh Cheema का Punjab Congress पर हमला

Diljit Dosanjh Movie Satluj Controversy | ZEE5 से हटाए जाने के बाद सरकार ने बनाई हाई-लेवल कमेटी, समीक्षा के दायरे में दिलजीत दोसांझ की फिल्म

FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना कोच Scaloni का बड़ा बयान, किसी टीम ने नहीं रखा फॉर्म बरकरार