लोगों से दिल्ली से न जाने की अपील करना अरविंद केजरीवाल का नाटक है: मायावती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2021

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस बयान को ‘‘नाटक’’ बताया है, जिसमें उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय राजधानी से पलायन नहीं करने की अपील की थी। मायावती ने गरीबों, दलितों एवं आदिवासी समुदायों के लोगों का नि:शुल्क टीकाकरण किए जाने की मांग की। बसपा नेता ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली के मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर कहा कि दिल्ली के लोग पलायन न करें।

इसे भी पढ़ें: आपदा और युद्ध के समय पीड़ितों की मदद के लिए जागरूक करता है ‘विश्व रेडक्रॉस दिवस'

उन्होंने कहा, ‘‘यदि इन जगहों की राज्य सरकारें इन लोगों में विश्वास पैदा करके उनकी जरूरतों को समय से पूरा कर देतीं तो ये लोग पलायन नहीं करते। ये राज्य सरकारें इस मामले में अपनी कमियों को छिपाने के लिए अलग-अलग तरह की नाटकबाजी कर रही हैं। यह किसी से छिपा नहीं है। बसपा सुप्रीमो ने मांग की कि पूरे देश में खासकर गरीबों, दलितों एवं आदिवासी समुदायों के लोगों का नि:शुल्क टीकाकरण किया जाना चाहिए और उनकी आर्थिक मदद की जानी चाहिए।

प्रमुख खबरें

घरों से इस्लामिक झंडे खींच रहा नेपाल, क्या बोले मुसलमान?

Commonwealth Games 2026: India का Sports में जलवा! Boxing में 2 Gold, Triple Jump में 2 Medals भारत के नाम

PM Modi के खिलाफ अपशब्दों पर Kangana Ranaut का बड़ा बयान, Feminazi और वामपंथियों से बेटियों को बचाने की अपील

Bal Gangadhar Tilak Death Anniversary: पत्रकारिता के जरिए ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिलाने वाले Bal Gangadhar Tilak