'बिहार में खुल गई तुष्टिकरण की दुकान', भाजपा नेताओं का नीतीश सरकार पर प्रहार

By अंकित सिंह | Aug 13, 2022

बिहार में राजनीतिक उठापटक के बीच नीतीश कुमार एक बार फिर से आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। वह इस बार महागठबंधन के नेता के तौर पर मुख्यमंत्री बने हैं। हाल में ही नीतीश कुमार ने एनडीए से अपना नाता तोड़ दिया था। इसके बाद उन्हें राजद, कांग्रेस और वाम दलों के विधायकों ने अपना नेता नियुक्त किया। नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव फिलहाल बिहार में उपमुख्यमंत्री है। कुल मिलाकर देखें तो पहले नीतीश कुमार के साझेदार रही भाजपा अब विपक्ष में है। इसके साथ ही भाजपा की ओर से अब नीतीश कुमार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा जा रहा है। अब भाजपा नेताओं की ओर से महागठबंधन बनने के साथ ही बिहार में तुष्टिकरण की राजनीति का भी आरोप लगाया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: क्या बिहार में होगा 5 डिप्टी CM? जाति और धर्म को आगे कर कांग्रेस ने ऐसे फंसाया महागठबंधन की सरकार में नया पेंच

गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा कि संस्कृत पर कोई निर्णय नहीं हुआ है लेकिन उर्दू पर फैसला आ गया है। केंद्रीय मंत्री की ओर से आरोप लगाया गया है कि सरकार बनने के 24 घंटे के भीतर ही तुष्टीकरण की राजनीति शुरू हो गई है। पूर्व उपमुख्यमंत्री रेनू देवी ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि नहीं सरकार में संस्कृत पर कोई फैसला नहीं आया। लेकिन उर्दू पर आ गया है। तुष्टिकरण की पूरी दुकान खुल गई है। इसके साथ ही रेनू देवी ने कहा है कि समाज में आपसे वैमनस्यता फैलाकर कुशासन का राज चलाने वालों को जनता सबक सिखाएगी।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश