Apple Alert: विपक्ष के आरोपों को सरकार ने बताया निराधार, अश्विनी वैष्णव बोले- कुछ लोगों को केवल आलोचना की आदत

By अंकित सिंह | Oct 31, 2023

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा, शिव सेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और शशि थरूर सहित कई विपक्षी नेताओं ने कहा कि उन्हें अपने फोन और ईमेल पर ऐप्पल से संदेश मिले हैं जिसमें चेतावनी दी गई है कि राज्य प्रायोजित हमलावर उनके आईफोन को निशाना बना सकते हैं। इसको लेकर लगातार विपक्षी दल सरकार पर निशाना साध रहे हैं। अब सरकार की ओर से अधिकारिक बयान आ गया है। केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार इस मुद्दे को लेकर चिंतित है और वह इसकी तह तक जायेगी। 

इसे भी पढ़ें: 'Apple से आया अलर्ट', महुआ, थरूर, येचुरी और ओवैसी का दावा, क्या फोन हैक कर रही है सरकार?

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब भी इन मजबूर आलोचकों के पास कोई बड़ा मुद्दा नहीं होता है तो वे केवल निगरानी की बात कहते हैं। उन्होंने कुछ साल पहले भी यह कोशिश की थी, हमने उचित जांच की और मामले की निगरानी न्यायपालिका द्वारा भी की गई, लेकिन कुछ भी नतीजा नहीं निकला, जिसमें प्रियंका गांधी भी शामिल थीं, जिन्होंने कहा था कि उनके दो बच्चों के फोन हैक कर लिए गए थे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यह एक झूठ है जिसे कुछ मजबूर आलोचक फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।<

प्रमुख खबरें

Congress High Command का DK Shivakumar को सख्त आदेश: Cabinet लॉबिंग से रहें दूर

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी व्रत से होते हैं सभी संकट दूर

Gayatri Jayanti 2026: सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, जानें कैसे यह दिव्य मंत्र बदल सकता है जीवन

China के पड़ोस में भारत का बड़ा खेल, जयशंकर ने दुनिया को दिखाया, बीजिंग अलर्ट