एप्पल और क्वालकॉम ने एक-दूसरे के खिलाफ दायर सभी मुकदमे खत्म किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2019

सैन फ्रांसिस्को। एप्पल और अमेरिका की माइक्रोचिप बनाने वाली कंपनी क्वालकॉम ने कहा है कि वे दुनियाभर में एक-दूसरे के खिलाफ दायर  सभी मुकदमों को खत्म करने  को लेकर सहमत हो गए हैं। दोनों दिग्गज कंपनियों के बीच रॉयल्टी के भुगतान को लेकर लंबी कानूनी लड़ाई देखने को मिली है।

कैलिफोर्निया में दोनों दिग्गज कंपनियों के मामले में सुनवाई से थोड़ा पहले यह सुलह हुई। पिछले दो साल से दोनों कंपनियों के बीच कई स्तरों पर कानूनी लड़ाई देखने को मिल रही थी।

इसे भी पढ़ें: श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस गारंटीशुदा रिण-पत्र के जरिए 50 करोड़ डॉलर जुटाएगी

इस खबर के सामने आने के साथ ही वॉल स्ट्रीट में क्वालकॉम के शेयर 23 प्रतिशत तक चढ़ गए। पिछले 20 साल में एक दिन में उसका यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह