गर्भवती महिला के लिए वरदान समान है सेब, जानिए इसके बेहतरीन लाभ

By मिताली जैन | Jan 17, 2019

गर्भावस्था के दौरान हर स्त्री को अपने खान−पान को लेकर बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। ऐसे बहुत से खाद्य पदार्थ होते हैं जो स्वास्थ्यवर्धक होने के बावजूद भी गर्भवती महिला के लिए उचित नहीं माने जाते। लेकिन वहीं सेब एक ऐसा फल है, जिसे हर गर्भवती स्त्री को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इससे गर्भवती स्त्री को कई मायनों में लाभ प्राप्त होता है। तो चलिए जानते हैं गर्भावस्था में सेब खाने से होने वाले फायदों के बारे में−


पाचन तंत्र को बनाए बेहतर

गर्भावस्था के विभिन्न चरणों में कई महिलाओं को कब्ज आदि की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सेब का सेवन लाभदायक होता है। सेब में फाइबर पाए जाते हैं जो अपच की समस्या को दूर करते हैं। इसके अतिरिक्त यह बाउल मूवमेंट को भी बेहतर बनाता है।


मजबूत करें प्रतिरक्षा तंत्र

जो महिलाएं गर्भावस्था में सेब का सेवन करती है, उनका इम्युन सिस्टम तो स्टांग बनता है ही, साथ ही कई तरह के इंफेक्शन से भी बचाव होता है। ऐसा सेब में मौजूद विटामिन सी की उपस्थित किे कारण होता है।

इसे भी पढ़ेंः यह फायदे जानकर आज से ही मशरूम खाना शुरू कर देंगे आप!

एनीमिया से बचाव

गर्भावस्था में किसी भी स्त्री के शरीर की आयरन की आवश्यकता बढ़ जाती है। ऐसे में सेब का सेवन करने से उनमें आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। दरअसल, सेब में आयरन पर्याप्त मात्रा में होता है, जो रक्त में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाकर एनीमिया से बचाव करते हैं। 

नहीं होगी हार्टबर्न की समस्या

गर्भावस्था में सीने में जलन, एसिडिटी व हार्टबर्न की समस्या बेहद आम है। अमूमन महिलाएं इससे निपटने के लिए दवाईयों का सहारा लेती है लेकिन इस तरह की समस्या को दूर करने में सेब भी सहायक हो सकता है। सेब का सेवन करने से सीने में जलन से आराम मिलता है।

मिलती है एनर्जी

सेब में सिंपल शुगर जैसे ग्लूकोज, सूक्रोज व फ्रक्टोज आदि पाए जाते हैं जो तुरंत एनर्जी देने का काम करते हैं। इसलिए एक गर्भवती स्त्री को हमेशा ही अपने बैग में सेब अवश्य रखना चाहिए और जब भी आपको थकान, भूख या लो ब्लड शुगर हो तो सेब का सेवन करें।

इसे भी पढ़ेंः सर्दियों में गाजर को अवश्य करें डाइट में शामिल, मिलेंगे यह जबरदस्त लाभ

हडि्डयों का विकास

सेब में पाया जाने वाला कैल्शियम बच्चे की हडि्डयों के विकास में काफी सहायक होता है। इतना ही नहीं, सेब गर्भवती स्त्री की हडि्डयों को भी मजबूती प्रदान करता है। इसलिए हर स्त्री को गर्भावस्था में सेब का सेवन अवश्य करना चाहिए।


रोके जन्म दोष

सेब में फोलेट पाया जाता है जो जन्म के समय होने वाले कई तरह के दोषों जैसे स्पिना बिफिडा आदि के बचाव में मदद करता है। यह एक न्यूरल ट्यूब दोष है जो बच्चे में गंभीर विकास समस्याओं का कारण बन सकता है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

TCS में Layoffs पर लगी ब्रेक! N. Chandrasekaran बोले- छंटनी नहीं, एआई है सबसे बड़ा अवसर

Celebrity Brand List: Virat Kohli का जलवा, Shah Rukh और Priyanka Chopra टॉप 3 में शामिल

Bangladesh Cricket में बवाल, लिटन दास ने World Cup से बाहर होने पर Board को घेरा

Ben Stokes फिर Nightclub विवाद में फंसे, ECB ने शुरू की जांच, England टीम में मचा हड़कंप।