Apple Hacking Alert: BJP ने कहा, विपक्ष को दर्ज करानी चाहिए FIR, अमित मालवीय का राहुल गांधी पर वार

By अंकित सिंह | Oct 31, 2023

एप्पल द्वारा कुछ विपक्षी नेताओं को उनके आईफोन पर सरकार-प्रायोजित हमले के बारे में आगाह किए जाने पर भाजपा ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने साफ तौर पर कहा कि यह एप्पल को स्पष्ट करना है, उन्हें प्राथमिकी दर्ज करानी चाहिए। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने पहले पेगासस के बारे में दावे किए थे लेकिन उन्होंने उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त समिति के समक्ष आईफोन जमा करने से इनकार कर दिया। वहीं, अमित मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा खुद का मज़ाक उड़ाने के कुछ ही मिनटों के भीतर Apple ने एक बयान जारी किया।

इसे भी पढ़ें: 'Apple से आया अलर्ट', महुआ, थरूर, येचुरी और ओवैसी का दावा, क्या फोन हैक कर रही है सरकार?

भाजपा नेता ने साफ तौर पर कहा कि राहुल गांधी जाहिर तौर पर विदेशी वित्त पोषित एजेंसियों के प्रभाव में इन मुद्दों को उठाते रहते हैं लेकिन उन्होंने कभी भी जांच में सहयोग नहीं किया है। विपक्ष के पास सरकार पर हमला करने के लिए कोई मुद्दा नहीं है और इसलिए वे इस तरह के झूठे आरोप लगा रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के खिलाफ आरोप लगाने के बजाय इन नेताओं को एप्पल के समक्ष मामला उठाना चाहिए और प्राथमिकी दर्ज करानी चाहिए। हालांकि, उन्होंने अपने अनुभव का हवाला देते हुए दावा किया कि कोई भी टेलीफोन कंपनी ऐसा कुछ नहीं करती है और मामले को देखने के लिए सबसे पहले एक आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम सीईआरटी-इन के पास जाती है।

प्रमुख खबरें

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस

Iran के Nuclear Program पर लगेगी लगाम? US संग डील के बाद IAEA करेगा यूरेनियम भंडार की जांच

Bihar AI Policy से Migration नहीं, Innovation Hub बनेगा राज्य, मंत्री नीतीश मिश्रा का बयान

MEA का बड़ा ऐलान: Passport सिर्फ Travel Document, नागरिकता का पक्का सबूत नहीं