Apple ने जारी किया iOS 26 बीटा 3 अपडेट, डिजाइन में किया गया बदलाव

By Kusum | Jul 08, 2025

ऐपल ने हाल में WWDC इवेंट के दौरान नए iOS 26 की घोषणा की थी जिसके साथ डेवलपर बीटा अपडेट को भी जारी किया गया था। इस बार iOS 26 बिल्कुल नए लिक्विड ग्लास डिजाइन के साथ आया है, लेकिन इस बार ऐपल शायद थोड़ा आगे निकल गया है। काफी यूजर्स को ये ट्रांसपेरेंट डिजाइन उतना ज्यादा पंसद नहीं आया जितना इसके बारे में चर्चा चल रही थी। कई लोगों को टेक्स्ट पढ़ने और आराम से नेविगेट कनरे में मुश्किल हो रही है। 

iOS 26 के बीटा 3 अपडेट के बाद सबसे ज्यादा बदलाव Apple Music, Podcasts और App Store में देखने को मिल रहा है। यहां नेविगेशन बार अब ज्यादा सॉलिड और कम ट्रांसपेरेंट कर दिया है। सफारी के भी कुछ कलर थीम को कम करके ट्रांसपेरेंट डिजाइन को बेहतर किया गया है। नए अपडेट के बाद अब नोटिफिकेशन को पढ़ना भी आसान हो गया है। 

कंट्रोल सेंटर से भी ऐपल ने छोटे-मोटे बदलाव किए हैं जिसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, एयरड्रॉप और मोबाइल डेटा जैसे आइकन के कलर को बदलकर उन्हें ज्यादा ब्राइट बनाया गया है। iOS 26 वॉलपेपर अब हेलो, डस्क, स्काई और सैडो सहित नए कलर ऑप्शन भी ऑफर कर रहा है, जिनमें हर एक वॉलपेपर लाइट और डार्क मोड में थोड़े अलग टोन ऑफर करता है। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता