By Kusum | Oct 02, 2025
ऐपल ने आईफोन 17 सीरीज को पेश कर दिया है जिसकी भारत समेत पूरी दुनिया में काफी डिमांड देखने को मिल रही है। वहीं अब एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि ऐपल एक नया अफोर्डेबल आईफोन पर काम कर रहा है। जो शायद आईफोन 17e पेश कर सकता है। प्राइसटैग की बात करें तो, आईफोन 17e भारतीय बाजार में करीब 64,900 रुपये का हो सकता है। ध्यान रखें कि ये डिटेल्स शुरुआती लीक पर बेस्ड हैं और अभी तक कंन्फर्म नहीं हैं।
ऐपल आईफोन 17ई में 6.1 इंच Super Retina OLED पैनल दिया जा सकता है। हालांकि, अभी ये साफ नहीं है कि ऐपल इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट देगा या नहीं, जैसा कि आईफोन 17 में दिया गया था। कहा जा रहा है कि डिवाइस A19 चिपसेट से लैस होगा और इसमें 8GM RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलेगा। डिवाइस में 4,000mAh बैटरी दी जा सकती है और ये वायरलेस चार्जिंग भी ऑफर करेगा।