Apple अगले हफ्ते लॉन्च कर सकती है iPhone SE4, जानें कीमत और फीचर्स

By Kusum | Feb 07, 2025

आईफोन के लिए इंतजार जल्द ही खत्म हने वाला है। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि एपल इस साल का पहला आईफोन अगले हफ्ते लॉन्च कर सकती है। एपल बिना किसी इवेंट के iphone SE4 को अगले हफ्ते लॉन्च करने की योजना बना रही है। ये 2022 में लॉन्च हुए iphone SE3 की जगह लेगा। बताया जा राह है कि, नए आईफोन का डिजाइन काफी बदला होगा। 

iphone se 4 को आईफोन 16e भी कहा जा सकता है। इसके डिजाइन में कई बदलाव किए जाएंगे। आईफोन एसई 3 में जहां टच आईडी और 4.7 इंच का डिस्प्ले था, वहीं नए आईफोन में आधुनिक डिजाइन दिया जाएगा। इसमें फेस आईडी और USB-C पोर्ट मिलने की लगभग पुष्टि हो चुकी है। इसका लुक आईफोन 14 की तरह हो सकता है और इसे 6.06 के OLED डिस्प्ले से लैस किया जाएगा। बताया जा रहा है कि ऐपल इसमें A18 चिपसेट दे सकती है, जिसे 8GB RAM के साथ पेयर किया जाएगा। इसमें स्टैंडर्ड स्टोरेज 128 जीबी होने की उम्मीद है। 

ऐसे कयास हैं कि iphone SE 4 के लिए इस बार ग्राहकों को अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है। 2022 में आईफोन एसई 3 भारत में लगभग 43,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। इस बार आईफोन एसई 4 के दाम बढ़कर 49,900 रुपये हो सकते हैं। हालांकि, कंपनी की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है