Apple ने CleanMax के साथ मिलाया हाथ, भारत के Green Energy प्रोजेक्ट्स में होगा 100 करोड़ का Investment

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2026

भारत में विभिन्न स्थानों पर ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए क्लीनमैक्स और एप्पल ने 100 करोड़ रुपये का निवेश करने के वास्ते साझेदारी की है। क्लीनमैक्स ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि इस साझेदारी के तहत दोनों कंपनियों का लक्ष्य देश के वाणिज्यिक एवं औद्योगिक (सीएंडआई) खंड की जरूरतों को स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं की तैनाती के माध्यम से पूरा करना है। बयान में कहा गया, ‘‘ एप्पल और क्लीनमैक्स ने भारत के वाणिज्यिक एवं औद्योगिक (सीएंडआई) क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नवीकरणीय ऊर्जा तैनाती के जरिये कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में तेजी लाने के उद्देश्य से एक रणनीतिक सह-निवेश समझौता किया है।’’

क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (क्लीनमैक्स) भारत, पश्चिम एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया में वाणिज्यिक एवं औद्योगिक क्षेत्र के लिए नवीकरणीय ऊर्जा प्रदान करने वाली कंपनी है।

प्रमुख खबरें

AI Talent का Superpower बना भारत, CEA नागेश्वरन बोले- दुनिया में अब हम दूसरे नंबर पर

Truecaller CEO का TRAI पर बड़ा हमला, कहा- नए Rules की वजह से देश में बढ़ रहा है Online Fraud।

एक और एक ग्यारह से भारतीयों के दूध में चीनी जैसे घुलने तक, Australia में PM Modi के 5 दमदार बयान

Samrat Choudhary का बड़ा ऐलान, Bihar में 10 तारीख को मिलेगी 1100 Pension, 97 लाख को लाभ