Australia संसद के Diwali समारोह में विशिष्ट अतिथि बनीं Smriti Irani

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 29, 2026

अभिनेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा स्थित संसद भवन में आयोजित वार्षिक संसदीय दीपावली समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ईरानी ने 23 से 26 नवंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया के विशेष यात्रा कार्यक्रम के तहत सिडनी और कैनबरा का दौरा किया। महिला प्रतिनिधित्व और आर्थिक भागीदारी के क्षेत्र में उनके काम को देखते हुए मेजबानों ने उन्हें इस यात्रा के लिए आमंत्रित किया था।

दौरे के दौरान उनका परिचय लघु व्यवसाय मंत्री ऐन एली, सांसद एंड्रयू चार्लटन, जूलियन हिल और टिम वाट्स तथा पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट समेत अन्य नेताओं से कराया गया। प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष मिल्टन डिक और वित्त मंत्री एवं महिला मंत्री सीनेटर कैटी गैलाघर ने समारोह में ईरानी का स्वागत किया। अध्यक्ष ने प्रश्नकाल के दौरान सदन में भी उनका उल्लेख किया।

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री सीनेटर पेनी वोंग के साथ अलग से हुई बातचीत में ईरानी ने ऑस्ट्रेलियाई समाज में भारतीय प्रवासियों के योगदान पर चर्चा की। उन्होंने महिला-नेतृत्व वाले उद्यमों, व्यापार, निवेश और दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर भी बातचीत की।

प्रमुख खबरें

INDIA गठबंधन की बैठक, EPFO सुधार और रामगढ़ हादसे समेत देश-विदेश की प्रमुख खबरें

भारत का गुड़ पहुंचा यूरोप, ऊंटनी के दूध से बन रही चॉकलेट; Mann Ki Baat में PM Modi ने सुनाए खास किस्से

EPFO 3.0: अब बैंक की तरह UPI से निकाल सकेंगे 25000 रुपये तक PF का पैसा

नशे को कहें ना, मोबाइल खोने पर अपनाएं ये तरीका; Mann Ki Baat में PM Modi की खास बातें