एपल ने बनाया नया रिकॉर्ड, भारत में बेच डाले 15 करोड़ से ज्यादा आईफोन, जानें पूरी डिटेल

By Kusum | Feb 13, 2025

टेक कंपनी एपल ने भारतीय मार्केट में नया रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल, बाजारों में आईफोन मॉडल्स की लगातार डिमांड बढ़ रही है। कंपनी ने पिछले साल आईफोन की रिकॉर्डतोड़ शिपमेंट्स और सेल की है। सालाना ग्रोथ की बात करें तो इसमें करीब 4 प्रतिशत बढ़त के बाद कंपनी ने 15 करोड़ से ज्यादा आईफोन यूनिट्स बेचे हैं। 

पिछले वर्ष आईफोन्स की शिपमेंट्स में 4 प्रतिशत की बढ़त के बावजूद, एपल के स्मार्टफोन्स का एवरेज सेलिंग प्राइस बढ़कर लगभग 259 डॉलर यानी करीब 22,480 रुपये हो गया। एंट्री प्रीमियम सेगमेंट में साल-दर साल 35 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्ध देखी गई, जिसमें 200 डॉलर से 400 डॉलर की कीमत वाले स्मार्टफोन्स शामिल हैं। ये सेगमेंट भारत के कुल स्मार्टफोन बाजार का लगभग 28 हिस्सा रहा। 

वहीं प्रीमियम सेगमेंट में भी 34 से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिसमें 600 डॉलर से 800 डॉलर मतलब करीब 52,200 रुपये से 69,600 रुपये की रेंज वाले स्मार्टफोन्स आते हैं। इस कैटेगरी में एपल के पॉप्युलर मॉडल्स में आईफोन 13, आईफोन 14 और आईफोन 15 भी शामिल हैं। 

प्रमुख खबरें

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video