मेक इन इंडिया का चलेगा जादू, एप्पल ने भारत में शुरू किया आईफोन-12 का उत्पादन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2021

नयी दिल्ली।अमेरिका की दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल भारत में आईफोन-12 मॉडल की एसेंबली शुरू कर रही है। इस कदम से कंपनी को देश में बढ़ते स्मार्टफोन बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी। एप्पल ने भारत में अपने कुछ आईफोन उत्पादन को लेकर फॉक्सकॉन और विस्ट्रोन जैसी अनुबंध पर दूसरों के लिएविनिर्माण करने वाली कंपनियों के साथ गठजोड़ किया है। भारत में बनाए जाने वाले इन हैंडसेट में आईफोन एसई, आईफोन 10आर और आईफोन 11 शामिल हैं। अमेरिकी कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘एप्पल अपने ग्राहकोंको बेहतर सेवाओं के लिये बेहतरीन उत्पाद बनाने को लेकर प्रतिबद्ध है...हमें इस बात की खुशी है कि हम भारत में अपने स्थानीय ग्राहकों के लिये आईफोन-12 का उत्पादन शुरू कर रहे हैं।’’

इसे भी पढ़ें: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी ने 15 लाख लोगों को दिया सुरक्षित ड्राइविंग की ट्रेनिंग

पूर्व में एप्पल ने भारतीय बाजार में वृद्धि के अवसरों का जिक्र किया था। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने जनवरी में कहा था कि कंपनी ने ऑनलाइन स्टोर के बेहतर प्रदर्शन के दम पर दिसंबर तिमाही में भारत में अपना कारोबार दोगुना किया है। कंपनी ने वृद्धि की यह गति आगे भी जारी रहने की उम्मीद जतायी। उन्होंने कहा था, ‘‘भारत उन बाजारों में है, जहां हमारी हिस्सेदारी काफी कम है। यह एक साल पहले की तिमाही की तुलना में दिसंबर तिमाही में बेहतर रहा है। और हमें आगे भी वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है। हम इस क्षेत्र काफी कुछ कर रहे हैं। हमने ‘ऑनलाइन स्टोर’ खोला है। ‘ऑनलाइन स्टोर’ के लिये पिछली तिमाही पहली पूर्ण तिमाही थी।

प्रमुख खबरें

Pizza Burger के दौर में भूला UP का पारंपरिक Bhakosa, चने की दाल और गेहूं के आटे से बनता है नाश्ता

राशन इकट्ठा कर लो...यूरोप में क्या बड़ा होने वाला है! ब्रिटेन-फ्रांस अचानक क्यों करने लगे ये अपील?

Microsoft ने Hyderabad में शुरू किया चौथा Cloud Region, AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार

10m Air Rifle में Parth Mane ने जीता Silver, Manu Bhaker और सौरभ के बाद चमका नया सितारा