टिम कुक का बड़ा ऐलान 2026 तक आ रहा एपल का सुपर-स्मार्ट सिरी एआई

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 04, 2025

हालिए में एपल के सीईओ टिम कुक ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि नया और अपडेटेड सिरी वर्जन अगले साल रिलीज होगा। हालांकि, अभी तक इसकी निश्चित समयसीमा की पुष्टि तय नहीं हुई। लोग एपल से ये उम्मीद जताई जा रही थी कि 2024 में आईओएस 18 अपडेट के साथ सिरी का नया लुक और काम करने का तरीका बदल जाएगा, लेकिन अब हम 2026 के नजदीक आ रहे हैं, तो अभी तर आईफोन 16 लॉन्च के समय पेश किए गए सिरी के नए अपडेट के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। अब एपल के सीईओ टिम कुक ने दावा किया है सर्वाजिनक रुप से करने का मतलब है कि कंपनी आखिरकार सही रास्ते पर है और हम बहुत जल्द सिरी एआई के पर्सनलाइज्ड वर्जन के बारे में और जानकारी प्रदान करेंगे।

एपल और चैटजीपीटी  का एकीकरण

अभी एपल का चैटजीपीटी के साथ एकीकरण है, उसी तरह से गूगल के जेमिनी का भी कंपनी के साथ एकीकरण होने के आसार हैं और कोई निकला हैं, तो संभावना है कि कैसे ये सभी थर्ड पार्टी एआई मॉडल एपल के इकोसिस्टम में काम करेंगे। आप चैटजीपीटी के फीचर्स को एक्सेस कर सकते हैं लेकिन उसका डाटा एक एक्सटर्नल सर्वर में भेजा जाता है, जिस पर एपल को कोई नियंत्रण नहीं होता और ही उसे पता होता है कि कैसे यूजर्स के डाटा को प्रोसेस किया जा रहा है। 

इन परिस्थितियों को ध्यान में रखकर एपल को अपने स्मार्ट होम ईकोसिस्टम को बढ़ाना है तो इसके लिए मजबूत एआई रिबूट की जरुरत है, जिसपर 2026 में एपल का मुख्य फोकस रहने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले 10-12 महीनों में फोल्डेबल आईफोन के डेब्यू की भी संभावना है। सिरी के नए वर्जन को सही सपोर्ट और आर्किटेक्चर मिले ताकि चैटजीपीटी और जेमिनी जैसे अन्य प्लेटफॉर्म्स को टक्कर मिलेगी। 

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन