एप्पल ने अपने आईफोन, आईपैड और मैक में सुरक्षा खामी को लेकर किया आगाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2022

सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका)। अमेरिकी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी ‘एप्पल’ ने आईफोन, आईपैड और मैक में गंभीर सुरक्षा खामियों का खुलासा किया है, जिसकी वजह से संभावित रूप से हमलावर इन उपकरणों पर पूर्ण नियंत्रण पा सकते हैं। कंपनी ने कहा कि वह ‘‘ इस संबंध में उस रिपोर्ट से अवगत हैं कि इसका (खामी का) काफी फायदा उठाया जा सकता है।’’ एप्पल ने बुधवार को इस संबंध में दो सुरक्षा रिपोर्ट जारी की।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश चुनाव के बाद नीतीश कुमार ने भाजपा का साथ छोड़ने का मन बना लिया था : आरसीपी सिंह

‘सोशलप्रूफ सिक्योरिटी’ की मख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रेचल टोबैक ने बताया कि एप्पल के इस स्पष्टीकरण का मतलब है कि एक हैकर की ‘‘डिवाइस तक पूर्ण पहुंच’’ हो सकती है और वे ‘‘वास्तविक उपयोगकर्ता बनकर किसी भी कोड को हासिल कर सकते हैं।’’ टोबैक ने कहा कि सार्वजनिक रूप से सक्रिय रहने वाले लोगों को अपने सॉफ़्टवेयर अपडेट करते समय विशेष रूप से चौकस रहना चाहिए। जैसे कार्यकर्ता या पत्रकार क्योंकि इन्हें निशाना बनाया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता