Apple Watch यूजर्स को 178 करोड़ का भुगतान करेगा एपल, जानें यहां पूरा मामला

By Kusum | Feb 03, 2025

अगर आप भी Apple Watch के यूजर हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐपल ने आखिरकार बैटरी फूलने की समस्या से जूझ रहे एपल वॉच की कुछ शुरुआती जनरेशन मॉडल के संबंध में मुकदमे को निपटाने पर सहमति जताई है। कंपनी ने इस सामूहिक मुकदमे के निपटान के लिए 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 174 करोड़ रुपये का भुगतान करने पर सहमति जताई है। अगर आप भी एलिजिबल हैं तो आपको भी ये हर्जना मिल सकता है। 

एपल द्वारा इस मुकाबले को निपटाने के लिए सहमत होने के बावजूद, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि ये मुकदमे किए गए दावों से पूरी तरह असहमत है। लेकिन कंपनी आगे मुकदमेबाजी से बचने के लिए समझौता करने के लिए सहमत हो गई। इसके अलावा किए गए भुगतान की सटीक राशि अलग-अलग होती है क्योंकि ये उन लोगों की संख्या पर निर्भर करती है जो अपने दावों के साथ आगे आते हैं। हालांकि, हम उम्मीद कर सकते हैं कि शुरुआती Apple Watch के यूजर्स को लगभग 20 डॉलर यानी 1700 रुपये से 50 डॉलर करीब 4300 तक मिलेंगे। 

प्रमुख खबरें

West Bengal Election: BJP का बड़ा दांव, RG Kar पीड़िता की मां को टिकट देकर महिला सुरक्षा पर TMC को घेरा

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?

Vande Bharat में खाने में शिकायत पर Indian Railways का सख्त एक्शन, IRCTC और वेंडर पर ठोका जुर्माना

IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब