हिजाब के चलते रद्द हुआ आवेदन तो खटखटाया कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा, 7 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

By अनुराग गुप्ता | Nov 24, 2021

कोलकाता। हिजाब पहने हुई तस्वीरें देने के कारण महिला कांस्टेबल पद का आवेदन खारिज हो गया। जिसके बाद कुछ आवेदनकारियों ने कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पिछले साल कोलकाता पुलिस ने करीब 8,500 कांस्टेबल की नियुक्तियों के लिए भर्ती निकाली थी। जिसके बाद हिजाब पहने हुए कुछ आवेदनकारियों ने अपनी तस्वीरें लगाईं थीं। 

इसे भी पढ़ें: वैक्सीन सर्टिफिकेट से PM की फोटो हटाने की मांग को HC ने बताया खतरनाक  

वहीं याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए अधिवक्ता बिकाश रंजन भट्टाचार्य और फिरदौस शमीम ने कहा कि यह एक धार्मिक प्रथा है। इस आधार पर किसी को भी भर्ती परीक्षा में शामिल होने से नहीं रोका जा सकता है। न्यायमूर्ति अरिंदम मुखर्जी ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनी। अब इस मामले की सुनवाई 7 दिसंबर को होगी।

प्रमुख खबरें

SIA Investigation: वंधामा नरसंहार के 23 कश्मीरी पंडितों को इंसाफ दिलाने के लिए एक्टिव हुई सुरक्षा एजेंसियां

Chandrababu Naidu ने 1107 किमी Kharagpur-Amaravati हाईवे मंजूरी पर जताया आभार

Ayodhya में Sawan में मछली दावत पर बवाल, कांग्रेस नेता ने दिया संवैधानिक अधिकार का हवाला

भारत बनेगा Global Market का सरताज, 2036 तक Affluent Consumers की रेस में जीतेगा