Skin Care Tips: फेस पर एक्स्ट्रा ऑयल हटाने के लिए लगाएं ये फेस पैक, मिलेगा गजब का निखार

By अनन्या मिश्रा | Jul 07, 2025

हम सभी चाहते हैं कि हमारी स्किन ग्लोइंग और साफ हो। इसके लिए हम सभी जरूरी स्किन केयर भी करते हैं। लेकिन जब फेस पर एक्स्ट्रा ऑयल को कम करने की बात आती है, तो हम स्क्रब करते हैं। लेकिन आप ऑयल को कंट्रोल करने के लिए फेस पैक की मदद ले सकते हैं। इससे आपकी स्किन पर मौजूद एक्स्ट्रा गंदगी साफ हो जाएगी। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ऑयल कंट्रोल करने के लिए कुछ फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अप्लाई करके आप ऑयल फ्री स्किन पा सकती हैं, साथ ही इससे आपकी स्किन भी साफ और ग्लोइंग नजर आएगी।

फेस पैक लगाने के फायदे

फेस पैक को लगाने से चेहरे पर मौजूद एक्सट्रा गंदगी साफ हो जाती है। साथ ही, चेहरे का रंग भी निखरता है। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में 1 बार करें। इसके बाद आपको पार्लर जानें कि या महंगे प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपकी त्वचा में नेचुरली निखार नजर आएगा। बस आपको ऑयली त्वचा के हिसाब से फेस पैक की सामग्री को चूज करना होगा।

ऐसे बनाएं चंदन और दही का फेस पैक

इस फेस पैक को बनाने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच चंदन पाउडर लें।

फिर इसमें 2 चम्मच दही मिक्स करें।

अब थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लें।

अब इसको फेस पर अप्लाई करें और सूखने के लिए छोड़ दें।

कुछ देर बाद जब यह सूख जाए, तो नॉर्मल पानी से फेस को हाथों से रब करते हुए साफ करें।

इस फेस पैक को लगाने से चेहरे पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल साफ हो जाएगा।

मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल फेस पैक

अगर आपके फेस पर ऑयल के कारण से रेडनेस होने लगी है, तो आप एलोवेरा जेल और मुल्तानी मिट्टी को मिलाकर फेस पैक लगाएं। इस तरह के फेस पैक को लगाने से आपकी स्किन में मौजूद आसानी से साफ हो जाएगी। इससे आपके फेस पर ग्लोइंग नजर आएगी।

ऐसे बनाएं मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल फेस पैक

सबसे पहले एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी का पाउडर लें।

फिर इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल को मिक्स करें।

अब हल्का सा पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें और ब्रश की मदद से फेस पर अप्लाई करें।

फिर 20 मिनट बाद इसको पानी से साफ कर लें।

इससे आपकी स्किन साफ और ग्लोइंग नजर आएगी।

इन फेस पैक को लगाने से आपकी स्किन साफ नजर आएगी। वहीं आपके फेस पर अलग सा निखार दिखाई देगा। आप सही तरह से इन फेस पैक को बनाकर लगाना है। साथ ही आपको ऑयली स्किन से भी छुटकारा मिल जाएगा।

प्रमुख खबरें

Bihar में बैंकों की मनमानी पर Samrat सरकार का अल्टीमेटम, खराब Performance पर बंद होगा Govt Deposit

RBI का Rules पर बड़ा प्रहार, 135 Non-Banking कंपनियों का पंजीकरण हुआ रद्द।

Mukesh Ambani का एक फैसला और बाजार में हरियाली, Reliance की तेजी ने निवेशकों को किया खुश।

Gold Price पर दोहरी मार: Profit Booking और US संकेतों से 1.50 लाख के नीचे फिसला सोना