Bindi Allergy Treatment: बिंदी लगाने से माथे पर होती है एलर्जी, तो इन नेचुरल चीजों के इस्तेमाल से मिलेगा फायदा

By अनन्या मिश्रा | Jul 12, 2023

भारतीय महिलाओं के श्रृंगार में बिंदी भी शामिल है और इसका काफी महत्व होता है। तैयार होने के दौरान महिलाएं कभी भी बिंदी लगाना नहीं भूलती है। वहीं जब कोई भी महिला बिंदी लगा लेती है, तो उसकी सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं। हालांकि कई महिलाओं को बिंदी से एलर्जी भी होती है। ऐसे में जब वह बिंदी लगाती हैं, तो उनके माथे पर खुजली होने लगती है। बता दें कि पैरा टर्शियरी ब्यूटिल फिनॉल केमिकल का इस्तेमाल बिंदी को चिपकाने के लिए किया जाता है। 

इसे भी पढ़ें: Fashion Tips: गर्मियों की शादी में दुल्हन पहनेगी इस कलर का लहंगा, तो खूबसूरती देख दू्ल्हा हो जाएगा फिदा

मॉइश्चराइजर लगाएं

कई बार बिंदी लगाने पर एलर्जी होने का कारण स्किन का रूखापन भी हो सकता है। ऐसे में आपको एलर्जी से बचने के लिए दिन में तीन से चार बार माथे पर मॉश्चराइजर लगाना चाहिए। जिससे कि बिंदी लगाने वाली जगह पर नमी बनी रहे।

एलोवेरा जेल

रोजाना रात में सोने से पहले अगर आप माथे पर एलोवेरा जेल लगाती हैं। तो इससे आपकी स्किन को एलर्जी से लड़ने की क्षमता मिलती है। क्योंकि एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण पाए जाते हैं। जो आपकी त्वचा को एलर्जी से बचाते हैं।

माथे पर लगाएं कुमकुम

अगर इन सारे तरीकों के बाद भी आपकी एलर्जी कम नहीं हो रही है, तो आप कुमकुम वाली बिंदी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। कुमकुम वाली बिंदी को चिपकाना नहीं पड़ता है और यह त्वचा पर कोई इफेक्ट भी नहीं डालता है।

नारियल तेल

माथे पर बिंदी वाली जगह पर नारियल तेल से रोजाना 2 मिनट मसाज करें। क्योंकि नारियल तेल को त्वचा के लिए बेस्ट मॉश्चराइजिंग एजेंट माना जाता है। इससे आपकी स्किन में नमी आती है और बिंदी की एलर्जी से भी राहत मिलेगी।

प्रमुख खबरें

Amrit Bharat Express Trains Announcement | प्रयागराज से मुंबई और उधना के लिए 3 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल और रूट

UN उप महासचिव Amina Mohammed 26 अगस्त से भारत का दौरा करेंगी, अधिकारियों से होगी चर्चा

Iran US Conflict | क्या ईरान के साथ जारी तनाव अमेरिका को भारी पड़ रहा है? US का कर्ज 40 ट्रिलियन डॉलर के पार, ट्रंप कार्यकाल में बना नया रिकॉर्ड

Amit Shah से मिले तमिलनाडु सीएम Vijay, चेन्नई में मुलाकात हुई, क्षेत्रीय परिषद बैठक से पहले चर्चा