कच्चा दूध से बना हुआ फेस पैक को चेहरे पर लगाकर मिलेगा शीशे की तरह चमक, जानें कैसे बनाएं

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 05, 2025

 मौसम कोई भी हो स्किन की हमेशा केयर करना चाहिए। बदलते मौसम स्किन ड्राई और बेजान हो जाती है। ऐसे में हमे अपनी स्किन केयर करना भी जरुरी है। स्किन को हेल्दी बनाने के लिए कई घरेलू नुस्खें जिन्हें आप अजमाएं और त्वचा की रंगत में निखार लाएं। कच्चा दूध स्किन के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसे लगाकर चेहरे को साफ किया जा सकता है। जिन लोगों की स्किन ड्राई रहती है उनके लिए ये काफी अच्छा है क्योंकि कच्चा दूध स्किन को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है। आइए आपको बताते हैं कच्चे दूध से फेस पैक कैसे बनाएं।

कच्चे दूध का फेस पैक के लिए क्या चाहिए

- 2 चम्मच कच्चा दूध

- आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

- कॉफी

- गेहूं का आटा

कैसे बनाएं ये फेस पैक

कच्चा दूध का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में दूध लें और इसमें हल्दी और चीनी मिला लें। जब चीनी घुल जाए तो इसमें कॉफी और गेहूं का आटा डालकर अच्छे मिक्स करें। एक गाढ़ा पेस्ट बनाकर तैयार करें और फिर इसे अपने साफ चेहरे पर लगाएं। फेस पैक लगाने के बाद पैच टेस्ट जरुर करें। 

कैसे लगाएं ये फेस पैक

इस फेस पैक को लगाने के लिए आप सबसे पहले चेहरे को साफ कर लें और फिर फेस पैक को चेहरे पर अच्छे से लगाएं। कम से कम 15 से 20 मिनट तक इस फेस पैक को चेहरे पर लगा रहने दें और फिर स्किन साफ करने से पहले चेहरे पर पानी छिड़के और इस हल्के हाथों से रब करने की कोशिश करें। इस बात का ध्यान रखें कि हल्के हाथों से ही रब करें। फिर इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत