Right Way To Apply ghee On Skin: चेहरे पर रेगुलर घी लगाने से जवां, ग्लोइंग और मुलायम रहेगी स्किन, जानिए कैसे करें अप्लाई

By अनन्या मिश्रा | Dec 07, 2023

वैसे तो घी खाने के फायदे हम सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घी हमारी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि घी में वॉटर कंटेंट पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। घी को त्वचा पर लगाने से हमारी त्वचा हाइड्रेटेड रहती हैं और त्वचा को भरपूर पोषण मिलता है। रात में फेस पर घी अप्लाई करने से त्वचा संबंधी कई गंभीर समस्याओं में फायदा मिलता है। फेस पर घी अप्लाई करने से रिंकल्स और फाइन लाइन्स की समस्याएं कम होती हैं और चेहरे का ग्लो भी बढ़ता है। 

इसे भी पढ़ें: Cleaning Tips: कास्टिक सोडा से चुटकियों में चमक जाएगी किचन सिंक, हाइजीन के साथ सेहत भी रहेगी बेहतर 

बता दें कि फेस पर घी अप्लाई करने के कई फायदे होते हैं। घी में विटामिन ए, विटामिन सी जैसे कई विटामिन्स पाए जाते हैं। घी के सेवन से हमारी स्किन का ग्लो बढ़ता है और एंटी-एजिंग में भी घी फायदेमंद होता है। घी में एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो हमारी त्वचा का निखार लाने में मदद करता है। चेहरे पर खुजली, होंठ फटना और इचिंग जैसी परेशानियों में भी अच्छा माना जाता है। घी में मौजूद एंटी-एजिंग हमारे फेस पर उम्र के कारण आने वाले प्रभावों को कम करता है। लेकिन घी का फेस पर सही तरीके से इस्तेमाल न करने पर इसके कई नुकसान भी हो सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

फेस पर घी लगाने के दौरान आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। घी को चेहरे पर अप्लाई करने से पहले अच्छे से फेसवॉश कर लें। वहीं चेहरे पर घी लगाने के बाद अच्छे से मसाज करें। इससे आपको दोगुना फायदा मिलेगा। 

अगर आप घी के साथ केसर का इस्तेमाल करते हैं तो इसको स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदा मिलता है। केसर की कुछ पंखुड़ियों को घी में मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। फिर इसको 20 मिनट के लिए चेहरे पर अप्लाई कर लें। 20 मिनट बाद नॉर्मल पानी से चेहरे को धो लें।

घी का बेसन के साथ इस्तेमाल करने पर पिगमेंटेशन की समस्या खत्म होती है। साथ ही झुर्रियां और दाग-धब्बों को भी कम करने में यह नुस्खा काफी कारगर है।

घी को गुलाबजल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगा लें। फिर करीब 1 घंटे बार नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें। 

ऑयली और सेंसिटिव स्किन होने पर चेहरे पर घी लगाने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लेनी चाहिए। 

आपको बता दें कि रात को सोने के दौरान स्किन पर घी अप्लाई करने से रंग में बदलाव लाया जा सकता है। अगर आप भी डार्क रंग से परेशान हैं, तो घी का इस तरह से इस्तेमाल करने से आपको फायदा मिलेगा। 

प्रमुख खबरें

Beauty Tips: Karwa Chauth पर Gajra Hairstyle से पाएं खूबसूरत लुक, जूड़ा और चोटी में ऐसे सजाएं फूल

Sensex और Nifty में 1% से ज्यादा की गिरावट, सेंसेक्स 730 अंक टूटकर 72,519 पर

Supriya Sule के Spycam Pen वाले आरोप पर Devendra Fadnavis का तंज, बोले- यह डिवाइस क्या है?

Jio Platforms IPO ने रचा इतिहास, 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन पाने वाला बना दुनिया का पहला निर्गम