मप्र में राम वन गमन पथ निर्माण के लिए ट्रस्ट गठन को मंजूरी, मुख्यमंत्री होंगे अध्यक्ष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार ने नरम हिन्दुत्व के एजेन्डे पर आगे बढ़ते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में ‘‘राम वन गमन पथ’’ निर्माण के लिए ट्रस्ट गठित करने का निर्णय किया है। प्रदेश सरकार के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हुए फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में ‘राम वन गमन पथ’ निर्माण के लिए ट्रस्ट के गठन को मंजूरी मिल गयी है।

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ सरकार को लगा बड़ा झटका, विधायक के इस्तीफे की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल

ट्रस्ट के अध्यक्ष मुख्यमंत्री कमलनाथ होंगे। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र में ‘राम वन गमन पथ’ निर्माण का वादा किया था। यह मार्ग चित्रकूट से अमरकंटक तक बनेगा जहां भगवान राम ने 14 साल के वनवास काल में पत्नी सीता और छोटे भाई लक्ष्मण के साथ वन गमन किया था। शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट के पदेन सचिव प्रदेश के मुख्य सचिव होंगे। ट्रस्ट में अन्य सदस्य भी शामिल किए जाएंगे लेकिन फिलहाल उनकी संख्या तय नहीं की गई है।

प्रमुख खबरें

Allahabad उच्च न्यायालय ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दी जमानत

Odisha में भीषण गर्मी का प्रकोप, Bhubaneswar में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Congress ने आचार संहिता के उल्लंघन पर Anurag Thakur के खिलाफ निर्वाचन आयोग से की शिकायत

हम जीवित हैं क्योंकि Modi ने हमारे लिए कोविड-19 के टीके की उपलब्धता सुनिश्चित की : Fadnavis