बोलिविया के साथ खनिज क्षेत्र में सहयोग के समझौते को मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2019

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने भारत और बोलिविया के बीच भू-विज्ञान एवं खनिज संसाधनों के क्षेत्र में सहयोग के समझौता ज्ञापन को सोमवार को मंजूरी दे दी। यह समझौता पहले ही हो चुका है। खनन मंत्रालय ने एक बयान में इसकी जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की यहां हुई बैठक में इस समझौते को मंजूरी दी गयी।

इस समझौता ज्ञापन पर बोलिविया में मार्च 2019 में हस्‍ताक्षर किये गये थे। मंत्रालय ने कहा कि इससे खनिज संसाधनों के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग के लिए एक संस्‍थागत तंत्र विकसित होगा। इससे संसाधनों को लेकर कानून एवं नीति, विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए सेमिनारों के आयोजन, दोनों देशों के बीच प्रौद्योगिकी हस्‍तांत‍रण और मूल्‍य संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर मोर्टार दागे, भारतीय सेना ने दिया कड़ा जवाब

प्रमुख खबरें

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश

White House में Donald Trump से मिले शी चिनफिंग, द्विपक्षीय संबंधों में नए आयाम की उम्मीद