आत्मनिर्भर भारत की दिशा में रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला, सशस्त्र बलों के लिए 76,390 करोड़ के आधुनिक हथियार खरीद प्रस्ताव को मंजूरी

By अभिनय आकाश | Jun 06, 2022

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक हुई। रक्षा अधिग्रहण परिषद द्वारा बाय इंडियन एंड बाय एंड मेक इंडियन कैटगरी के तहत 76 हजार 390 करोड़ रुपये की राशि के सशस्त्र बलों के पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। आत्मनिर्भर भारत' अभियान को बढ़ावा देने वाली इस डील में भारतीय सेना के लिए स्वदेशी डिजाइन और विकास पर जोर देने के साथ घरेलू स्रोतों के माध्यम से रफ टेरेन फोर्कलिफ्ट ट्रक, पुल बिछाने वाले टैंक, पहिएदार बख्तरबंद लड़ाकू वाहन एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल और हथियार खोजने वाले रडार को स्वीकृति प्रदान की गई है। 

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने यूपी इन्वेस्टर्स समिट का किया उद्घाटन, बोले- रिकॉर्ड निवेश रोजगार के हजारों नए अवसर बनाएगा

डीएसी ने स्वदेशीकरण को बढ़ाने पर ध्यान देने के साथ ही  हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा डोर्नियर विमान और सुखोई-30 एमकेआई एयरो इंजन के निर्माण के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। रक्षा में डिजिटल परिवर्तन के लिए सरकार के दृष्टिकोण के अनुसरण में 'डिजिटल कोस्ट गार्ड' परियोजना को डीएसी द्वारा अनुमोदित (अप्रूवल) किया गया है। तटरक्षक बल में विभिन्न सतह और विमानन संचालन, रसद, वित्त और मानव संसाधन प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण के लिए भारत सुरक्षित नेटवर्क स्थापित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत

Texas के Fort Hood में 13 हत्याओं के दोषी Nidal Hasan को 3 दिसंबर को मिलेगी मौत की सजा

Explained | France Student Protests | फ्रांस में 4 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर क्यों उतरे? जानिए क्यों सुलग रहा है पेरिस और क्या हैं मांगें?

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार