टीकों को मंजूरी मिलना कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई में ऐतिहासिक क्षण: स्वास्थ्य मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका और भारत बायोटेक के टीकों के आपात इस्तेमाल को मंजूरी मिलने का रविवार को स्वागत किया और इसे कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में ‘‘ऐतिहासिक पल’’ बताया। भारत के दवा नियामक ने रविवार को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविशील्ड और भारत बायोटेक द्वारा स्वदेश में बनाए गए कोवैक्सीन का देश में सीमित आपात इस्तेमाल करने के लिए रविवार को मंजूरी दे दी। इससे व्यापक पैमाने पर टीकाकरण अभियान का रास्ता साफ हो गया है। कोविडशील्ड को भारत में सीरम इंस्टीट्यूट बना रहा है।

इसे भी पढ़ें: ICMR ने कहा- भारत ने कोराना के नए स्ट्रेन का सफलतापूर्वक 'कल्चर' किया, जानिए इसके बारे में

हर्षवर्धन ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘टीके के त्वरित और समान वितरण के लिए हमने आपूर्ति श्रृंखला का जो मजबूत ढांचा बनाया है उसका लाभ लेने का समय आ गया है। सभी नागरिकों से आग्रह है कि मंजूर टीकों के सुरक्षित, प्रभावी और प्रतिरक्षी होने के लिए जिन कड़े प्रोटोकॉल का पालन किया गया है उस पर विश्वास करें।’’ भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की विषय विशेषज्ञ समिति की अनुशंसाओं के आधार पर इन टीकों को मंजूरी दी।

प्रमुख खबरें

KGMU की डॉ. नीतू सिंह की बर्खास्तगी High Court ने रद्द की, बहाली का दिया आदेश

पानी की कमियां और गुस्ताखियां (व्यंग्य)

Maharashtra FDA ने कहा- खुले खाद्य तेल पर रोक नया फैसला नहीं, 2011 से है नियम

Donald Trump का बड़ा दावा: Iran में Humanitarian Crisis, सेना को वेतन देने के भी पैसे नहीं