महाराष्ट्र में चल रही अप्रैल फूल सरकार, आदित्य ठाकरे बोले- कुणाल कामरा नहीं असली कॉमेडी तो ये लोग कर रहे हैं

By अभिनय आकाश | Apr 01, 2025

शिवसेना नेता संजय निरुपम द्वारा मुंबई में सड़कों पर मटन, मछली और मांस बेचने वाली दुकानों पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि हर राज्य वहां की संस्कृति और परंपराओं के अनुसार धर्म को परिभाषित करता है, इसलिए मैं बस इतना ही कह रहा हूं कि आप जिस हिंदुत्व का पालन करते हैं, उसे हम पर न थोपें। कुणाल कामरा विवाद पर उन्होंने कहा कि वे (सत्तारूढ़ सरकार) असली कॉमेडी कर रहे हैं। कॉमेडी देखने गए लोगों पर भी केस दर्ज होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Kunal Kamra Row: कुणाल कामरा के घर पहुंची मुंबई पुलिस, क्या है ताजा अपडेट?

इससे पहले  शिवसेना (उबाठा) नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने मांग की थी कि जिन लोगों ने कॉमेडियन कुणाल कामरा के विवादास्पद शो की रिकॉर्डिंग किए जाने वाले मुंबई स्टूडियो में तोड़फोड़ की उनसे उनकी हिंसक कार्रवाई से हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए कहा जाना चाहिए‘हैबिटेट कॉमेडी क्लब’ में अपने शो के दौरान, कामरा ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर उनके राजनीतिक कॅरियर और तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ 2022 के बगावत को लेकर चुटकुले सुनाए और व्यंग्यात्मक टिप्पणियां कीं। टिप्पणियों से गुस्साए शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना के सदस्यों ने रविवार रात खार क्षेत्र में स्थित क्लब के साथ ही उस होटल में भी तोड़फोड़ की, जिसके परिसर में यह क्लब स्थित है। 

प्रमुख खबरें

महिला टी20 एशिया कप में भारत की शानदार शुरुआत, थाईलैंड को 94 रन से हराया

नेपाल बाढ़: गंडक नदी से कुशीनगर में 13 शव बरामद, जिले के चार कर्मचारी लापता

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, दीप्ति और शेफाली चमकीं

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार