By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2024
राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में रही, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री कम पांच डिग्री सेल्सियस रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 450 रहा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि शुक्रवार को बेहद घने कोहरे का पूर्वानुमान जताते हुए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है।