Arattai का ये फीचर WhatsApp की बढ़ाने वाला है टेंशन, कंपनी ने कर दिया कन्फर्म

By Kusum | Oct 07, 2025

जोहो कॉर्पोरेशन की Arattai ऐप में अब एक ऐसा फीचर आ रहा है जो वॉट्सऐप की टेंशन बढ़ा सकता है। भारत में बन इस ऐप में अभी तक वॉइस और वीडियो कॉल ही एंड टू एंड एनक्रिप्टेड है। अब इसमें चैटिंग को भी एंड टू एंड एनक्रिप्ट बनाया जा रहा है। ये फीचर आने के बाद इस प्लेटफॉर्म पर भेजे जाने वाले मैसेज यूजर्स के बीच ही रहेंगे औऱ कंपनी समेत कोई भी थर्ड पार्टी इन्हें पढ़ नहीं पाएगी। हालांकि, वॉट्सऐप पर काफी समय से ये फीचर मिल रहा है। 

जोहो ने एक साइड प्रोजेक्ट के तौर पर Arattai  ऐप को 2021 में लॉन्च किया था, लेकिन ये लोगों के बीच पॉपुलर नहीं हो सकी। अब पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल जैसे दिग्गज नेताओं ने इसे सपोर्ट करने की अपील की थी। इसके बाद इसे डाउनलोड करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी और ऐप स्टोर पर सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली ऐप्स की सूची में टॉप पर पहुंच गई। 

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद