दूसरी बार ठगी का शिकार हुए Archana Puran Singh के बेटे Ayushmaan, इस बार लगा 87 हजार का चूना

By एकता | Apr 26, 2026

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के बेटे आयुष्मान सेठी हाल ही में एक क्रेडिट कार्ड स्कैम का शिकार हो गए। इस ठगी में उनके खाते से 87,000 रुपये कट गए। यह घटना उनके बड़े भाई आर्यमान सेठी के यूट्यूब व्लॉग के जरिए सामने आई। हालांकि, शुरुआत में घबराहट हुई, लेकिन बाद में पूरा परिवार आयुष्मान की इस गलती पर खूब हंसा और मजाक करता नजर आया।

इसे भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput Case: Rhea Chakraborty को कोर्ट से बड़ी राहत, Special Court ने दिया आदेश

परिवार का मजेदार रिएक्शन

व्लॉग में जब आयुष्मान ने बताया कि उनके कार्ड से 87 हजार रुपये स्वाइप हो गए हैं, तो अर्चना पूरन सिंह ने तुरंत कहा, 'इसे कैंसल कर दो। क्रेडिट कार्ड कंपनी को फोन करो।' इस पर परमीत सेठी ने उन्हें सुधारते हुए कहा, 'कार्ड मत कैंसल करो, पेमेंट कैंसल करो।' परिवार का यह रिएक्शन देखकर माहौल काफी हल्का-फुल्का हो गया। आर्यमान ने मजाक में आयुष्मान से कहा कि ये पैसे तुम मम्मा-पापा से मत लेना, जिस पर आयुष्मान ने सफाई दी कि उन्होंने तो यह सब पापा के लिए किया था।

इसे भी पढ़ें: Akshay Kumar की Bhooth Bangla का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 9 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार

पिछली गलतियों पर हंसी

यह पहली बार नहीं है जब आयुष्मान किसी स्कैम का शिकार हुए हैं। इससे पहले भी वे 80,000 रुपये की ठगी का शिकार हो चुके थे। अपनी पिछली गलतियों के कारण इस बार परिवार ने उनकी काफी खिंचाई की। अर्चना ने उनसे मजाक करते हुए पूछा कि वे इतने खुश क्यों दिख रहे हैं, जबकि पैसे उन्हीं के कटे हैं।

बता दें कि अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी की शादी 30 जून 1992 को एक गुपचुप समारोह में हुई थी, जिसे उन्होंने अपने करियर को बचाने के लिए 4 साल तक सबसे छिपाकर रखा था।

प्रमुख खबरें

Monsoon Snacks: Office Meal Plan में शामिल करें भुना चना और Sprouts Chaat, बारिश में नहीं होगी परेशानी

Kerala Sports Council के 14 जिला दफ्तरों में VACB की जांच, वित्तीय गड़बड़ी और गायब फाइलें पकड़ीं

Karnataka में 200 से अधिक तालुकों में सूखा, PM Modi से Relief Fund मांगेंगे DK Shivakumar

Gautam Adani ने की जबरदस्त वापसी! Mukesh Ambani को पछाड़ कर फिर बने नंबर-1, India में अमीरों की संख्या भी बढ़ी