तीरंदाज दीपिका आसानी से दूसरे दौर में, भूटान की कर्मा को आसानी से हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2021

तोक्यो। भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाने के बावजूद बुधवार को यहां भूटान की कर्मा को आसानी से 0-6 से हराकर तोक्यो ओलंपिक की महिला व्यक्तिगत स्पर्धा के दूसरे दौर में प्रवेश किया। विश्व की शीर्ष तीरंदाज दीपिका बेहद शांतचित नजर आयी और उन्होंने अपने तीर चलाने में थोड़ा समय लिया। वह अगले दौर में अमेरिका की 24वीं वरीयता प्राप्त जेनिफर मुसिनो फर्नाडिस का सामना करेंगी। दीपिका को भी युमेनोशिमा पार्क पर चल रही हवाओं से सामंजस्य बिठाने में परेशानी हुई लेकिन भूटानी खिलाड़ी किसी समय उन्हें चुनौती देते हुए नहीं दिखी। दीपिका ने पहले और दूसरे सेट में समान 8, 9 और 9 अंक बनाकर 26-23 के समान अंतर से जीत दर्ज की। दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे सेट में एक-एक ‘परफेक्ट 10’ जमाया लेकिन भूटानी तीरंदाज के लगातार गलतियों के कारण दीपिका ने इसमें भी 27-24 से आसान जीत हासिल की।

प्रमुख खबरें

Gyan Ganga: जब क्रोध में Narad Muni ने दिया Lord Vishnu को श्राप, जानिए इस दिव्य लीला का रहस्य

Himachal के Hotels में LPG संकट? CM Sukhu ने कहा- केंद्र से करूंगा बात

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध से तेल--गैस संकट गहराया, अंतर्राष्ट्रीय गठबंधनों पर सवालिया निशान लगा?

रसोई गैस पर आई Good News! Petroleum Ministry बोली- सामान्य रहेगी LPG Cylinder की सप्लाई