आर्चर खेलने के लिए तैयार लेकिन बटलर की चोट चिंताजनक: जो रूट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2019

हैमिल्टन। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा कि नस्ली टिप्पणी का सामना करने वाले तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां शुक्रवार से यहां शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच के लिए तैयार हैं लेकिन विकेटकीपर जोस बटलर चोटिल हो गये हैं जिससे उनके खेलने पर संदेह बना हुआ है। आर्चर ने पहले टेस्ट के दौरान कहा था कि मैच के अंतिम दिन उन्हें एक दर्शक से नस्ली टिप्पणी का सामना करना पड़ा। रूट ने कहा कि बारबाडोस मूल का यह गेंदबाज हैमिल्टन में खेलने के लिए तैयार हैं। 

रूट ने बीबीसी से कहा कि आर्चर ने अच्छे तरीके से उसका सामना किया। आर्चर ने भी अखबार में अपने कालम में लिखा कि वह उस घटना से आगे बढ़ चुके है। रुट ने हालांकि कहा कि वह अभी अंतिम 11 घोषणा करने की स्थिति में नहीं है क्योंकि बटलर चोटिल है। उनकी पीठ में दर्द है। रूट ने कहा कि हमें उसकी रिपोर्ट आने का इंतजार है। कल हम देखेंगे की उसकी स्थिति कैसी है।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प