क्या डिप्टी सीएम केशव-ब्रजेश सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं?

By अजय कुमार | Jul 27, 2024

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक क्यों मुख्यमंत्री से नाराज हैं, इसको लेकर मीडिया से लेकर राजनैतिक गलियारों में अलग-अलग थ्योरी चल रही है,इसी में एक थ्योरी यह भी है कि दोनों डिप्टी सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपने प्रति रवैये से नाराज बताये जा रहे हैं। केशव प्रसाद मौर्य की तो नाराजगी सार्वजनिक हो ही चुकी है, अब ब्रजेश पाठक के नाराज होने की भी अटकलें लगने लगी हैं। दावा किया गया है कि योगी बाबा से नाराज ब्रजेश पाठक भी अब केशव मौर्य की राह चल सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: भारत पर थोपा गया था कारगिल युद्धः योगी आदित्यनाथ

यह बात न तो केशव प्रसाद मौर्य को अच्छी लगी न ही ब्रजेश पाठक को पंसद आई, लेकिन दोनों नेता मौके का इंतजार करते रहे। इसी बीच योगी द्वारा केशव और ब्रजेश को उनके मंडल के अन्य विधायकों के साथ बैठक में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया। दोनों ही डिप्टी सीएम को यह उचित नहीं लगा। यही वजह है कि दोनों ही डिप्टी सीएम सीएम योगी की इन बैठकों में शामिल नहीं हुए।इसी के साथ तीनों नेताओं के बीच रार साफ नजर आने लगी है। कुल मिलाकर काफी हद तक तीनों नेताओं के बीच  मतभेद की वजह सम्मान से अधिक जुड़ी नजर आ रही है।

प्रमुख खबरें

FSSAI का Dabur India पर बड़ा एक्शन! 100% शुद्ध और ऑर्गेनिक के गुमराह करने वाले दावों पर लगी रोक, 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट

भारत में कई WhatsApp Accounts अचानक हुए 24 घंटे के लिए ब्लॉक, रिव्यू में जाने से यूजर्स परेशान, कंपनी ने दी सफाई

Donald Trump के नए आयात शुल्क के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने खटखटाई अदालत

Ramayana की रिलीज से पहले स्पेशल स्क्रीन की मांग, श्री रामलीला महासंघ ने निर्माताओं को लिखा पत्र, विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी