Bhojpuri news: क्या शादी करने वाले हैं निरहुआ और आम्रपाली दुबे, मंडप की तस्वीर का क्या है राज

By अंकित सिंह | Sep 30, 2023

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री काफी सुर्खियों में रहती है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ की जोड़ी को जबरदस्त तरीके से पसंद किया जाता है। इन दिनों आम्रपाली दुबे और निरहुआ की एक फिल्म आने वाली है। फिल्म का नाम मंडप है। इस फिल्म को 29 सितंबर को रिलीज किया गया था। हालांकि इसका एक फोटो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इस फोटो में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ दुल्हन और दूल्हे के रूप में एक मंडप में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। पहली बार में आप साफ तौर पर इसे शादी का दृश्य समझेंगे। जिस तरीके से दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के बीच की केमिस्ट्री है, उससे सभी को यही लगेगा कि दोनों शादी कर रहे हैं पर यह सिर्फ और सिर्फ फिल्मी दृश्य है। 

 

इसे भी पढ़ें: Akshara Singh के प्रोग्राम में हो गया बवाल, भीड़ ने फेंकी कुर्सियां, बुलानी पड़ी पुलिस, जानें पूरा मामला


मंडप एक भोजपुरी फिल्म है जो पूरी तरीके से मनोरंजन पर आधारित है। इसमें सामाजिक और पारिवारिक मानदंडों को दिखाया गया है। इसका निर्देशन आनंद सिंह ने किया है। मंडप में विशुद्ध रूप से भोजपुरी की पारिवारिक कहानी को दिखाया गया है। यह पारिवारिक फिल्म है और आप अपने परिवार के साथ भी इसे देख सकते हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: Bhojpuri: क्या अपनों ने ही Khesari Lal Yadav को दे दिया धोखा, क्यों मुश्किलों में पड़ा यह भोजपुरी स्टार


निरहुआ-आम्रपाली की हिट केमिस्ट्री

भोजपुरी फिल्मों की बात करें तो दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। इन दोनों की फिल्मों जबरदस्त सफलता भी मिलती है। इन सबके बीच दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे अपनी एक नई फिल्म के लिए सुर्खियों में है। इस फिल्म का नाम है कलाकंद। इस फिल्म से जुड़ी कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। इसी कड़ी में इस फिल्म का बेहद ही रोमांटिक गाना रिलीज किया जा चुका है। इस गाने को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई ने धमकी नहीं दी, गैंगस्टर हरि बॉक्सर ने कहा- हम तो उन्हें जानते तक नहीं

ED ने महाराष्ट्र में ISIS से जुड़े मॉड्यूल के 40 से अधिक ठिकानों पर की छापेमारी, 9.7 करोड़ रुपये जब्त

Delhi AQI: गंभीर स्थिति में पहुंची दिल्ली की वायु गुणवत्ता, CAQM ने लगाया GRAP 4

Goa Nightclub Fire Tragedy : नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, गोवा के दो नाइट क्लब सील