बंद कमरे में मुलाकात, 45 मिनट तक हुई बात, मिशन 2024 के लिए क्या फिर से साथ आने वाले हैं PK और नीतीश?

By अभिनय आकाश | Sep 14, 2022

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बीच हालिया कुछ दिनों में कई तरह के व्यंग्य बाण देखने को मिले। नीतीश ने प्रशांत किशोर को लेकर राजनीति की एबीसीडी नहीं जानने तक की बात कह दी थी। जिसके जवाब में प्रशांत किशोर ने पलटवार करते हुए कहा था कि आने वाले 6 महीने में किसे कितनी एबीसीडी आती है और किसे एक्सवाईजेड पता चल जाएगा। लेकिन अब नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर के बीच मुलाकात की खबर सामने आई है। दोनों के बीच करीब 45 मिनट तक बात हुई है। जिसके बाद से ही 2024 के आम चुनाव में पीके के में सहयोग की अटकलें तेज हो गईं। 

इसे भी पढ़ें: 'बिहार में अब बजट को लेकर घामासान', वित्त मंत्री ने केंद्र पर लगाया पैसे नहीं देने का आरोप, भाजपा का पलटवार

पिछले हफ्ते पीके द्वारा भाजपा को छोड़ने और तेजस्वी यादव, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के साथ बिहार में एक नई सरकार बनाने के कदम पर पीके द्वारा नीतीश कुमार को ताना मारने के बाद सार्वजनिक रूप से दोनों के बीच तीखे शब्द प्रहार देखने को मिला था। ऐसे में इस मुलाकात के बात अटकलें लगाई जा रही हैं कि नीतीश पवन वर्मा और पीके को साथ लेकर विपक्षी ताकतों को देशभर में एकजुट करेंगे। हालांकि फिलहाल नीतीश खुलकर कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं।  

प्रमुख खबरें

Delhi High Court ने PM आवास के पास स्थित 3 झुग्गी बस्तियों को खाली करने के लिए 6 हफ्ते दिए

US Open 2026 को लगा बड़ा झटका, Novak Djokovic को हराने वाले Joao Fonseca पेट की चोट के कारण बाहर

AISA President Neha Bora ने कहा, समाज के विकास के लिए शिक्षा तक सबकी पहुंच जरूरी

G Kishan Reddy ने पूछा: क्या New York मेयर से मिलना चाहते थे रेवंत रेड्डी