Identify Kesar: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे नकली केसर का इस्तेमाल, ऐसे करें असली-नकली में फर्क

By अनन्या मिश्रा | Jul 20, 2024

केसर का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है। हालांकि केसर बहुत महंगा आता है। भले ही इसकी कीमत कितनी भी ज्यादा क्यों न हो, लेकिन हर घर में इसका इस्तेमाल किया जाता है। मिठाइयों की रंगत बढ़ाने से लेकर स्वाद को इन्हेंस करने तक के लिए केसर का उपयोग होता है। वहीं यह स्वास्थ्य के लिहाज से भी फायदेमंद मानी जाती है।

इसे भी पढ़ें: Naturally Black Hair: बालों को नेचुरली काला करने के लिए घर पर बनाएं ये खास तेल, शाइनी होंगे बाल

पानी से करें चेक

केसर असली है या नकली इसकी पहचान करने के लिए आप पानी में केसर को डालकर इसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए थोड़े से पानी में केसर का एक रेशा डालकर देखें। अगर केसर का धागा फौरन अपना रंग छोड़ देता है, तो यह नकली है। क्योंकि असली केसर को पानी के रंग में आने के लिए थोड़ा समय लगता है।

टेस्ट कर के देखें

आप टेस्ट करके भी देख सकते हैं कि केसर असली है या नकली। केसर के एक रेशे को जीभ पर रखें। अगर केसर असली होगा, तो आपको 15-20 मिनट के अंदर गर्मी लगेगी। वहीं नकली केसर खाने से कुछ भी महसूस नहीं होता है। वहीं अगर जीभ पर रखते ही केसर का रेशा तुरंत रंग छोड़ दें, या इसका स्वाद मीठा लगे। तो समझ लें कि यह केसर नकली है।

दबाकर देखें

इसके अलावा आप केसर का दबाकर भी चेक कर सकते हैं कि यह असली है या नकली। अगर केसर का रेशा दबाने पर टूट जाए तो समझें कि यह असली है। वहीं अगर यह नहीं टूटती है तो यह नकली है। क्योंकि असली केसर काफी मुलायम है। इसलिए यह हाथ में लेते ही टूट जाता है।

दूध में भिगोकर करें टेस्ट

वहीं आप दूध में केसर का रेशा डालकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए गुनगुने दूध में केसर को डालें। यदि यह दूध में पूरी तरह से घुल जाता है, तो यह असली है। क्योंकि नकली केसर दूध में नहीं घुलता है। नकली केसर के रेशे पानी में रह जाते हैं।

प्रमुख खबरें

पैसा कभी हमारे बीच नहीं आया: Bigg Boss 20 में Mahhi Vij के एलिमनी ठुकराने पर Jay Bhanushali का दिल जीतने वाला रिएक्शन

Mumbai Mayor के दफ्तर, Amitabh Bachchan के आवास और Diljit Dosanjh के शो पर बम हमले की धमकी

अरुणाचल सीमा तनाव पर PM Narendra Modi संसद को विश्वास में लें: Congress

UP MLC Election: फतेहपुर में बूथ कैप्चरिंग का प्रयास, Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना