दुल्हन की फीलिंग्स से लेकर अपने बालों तक, जानें आखिर आप किन किन चीजों का करा सकते है इंश्योरेंस

By चेतन त्रिपाठी | Nov 17, 2021

लोग भविष्य की अनिश्चितताओं के डर से निजात पाने के लिए इंश्योरेंस कराते हैं। इंश्योरेंस कंपनिया आजकल ग्राहकों को लाइफ, एक्सीडेंटल, हेल्थ, प्रॉपर्टी आदी से जुड़ी इंश्योरेंस पॉलिसी खूब बेंचती हैं पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी इंश्योरेंस पॉलिसी के बारे में जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। बीमा कंपनियां आजकल दुल्हन की फीलिंग्स से लेकर छाती के बालों तक के लिए इंश्योरेंस पॉलिसी दे रही हैं। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही रोचक इंश्योरेंस पॉलिसी के बारे में।


एलियन किडनेप इंश्योरेंस पॉलिसी- एलियन द्वारा अपहरण करने पर नुकसान की भरपाई करने के लिए लंदन की एक बीमा कंपनी इंश्योरेंस पॉलिसी बेंच रही है। लंदन में 30 हजार लोगों ने ये इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदी  है।


नारियल एक्सीडेंट इंश्योरेंस पॉलिसी-इस पालिसी के तहत बीमा कंपनी ग्राहक के सर पर नारियल गिरने से हुई क्षति की भरपाई के लिए इंश्योरेंस पॉलिसी लाई है ये  कंपनी  ऑस्ट्रेलिया में लोगों को ये इंश्योरेंस पॉलिसी बेंच रही है।


दुल्हन की फीलिंग्स का बीमा- यदि आपकी शादी तय होने के बाद आपके पार्टनर की फीलिंग्स बदल जाती हैं तो ऐसी स्थिति के लिए भी बीमा कंपनियां आपको इंश्योरेंस कवर दे रही हैं।  इस कवर को 'चेंज ऑफ हार्ट' या फिर 'कोल्ड फीट' के नाम से जाना जाता है।यानी अगर दूल्हा या दुल्हन का शादी से पहले मन बदल जाए और शादी रद्द हो जाए तो यह इंश्योरेंस कवरेज प्रदान करता है। चेंज ऑफ हार्ट कवरेज के साथ शर्त ये रहती है कि दूल्हा या दुल्हन का मन बदलने पर शादी को कम से कम एक साल पहले रद्द करना होगा।


शरीर के अंगों और बालों का बीमा- शरीर के अंगों का बीमा करना आजकल सेलेब्रिटीज के लिए नया फैशन ट्रेंड हो गया है भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली ने अपनी दाढ़ी का बीमा करवाया है तो एक्टर व कॉमेडियन बेन टर्पिन ने क्रॉस्ड आंखों का बीमा करवाया, सुपरमॉडल हेदी क्लम्स ने टांगों का बीमा लिया, सिंगर डॉली पार्टन के ब्रेस्ट का बीमा था. सिंगर टॉम जोन्स ने तो एक बार अपनी छाती के बालों का भी बीमा कराया था।


प्रमुख खबरें

IPL 2024 MI vs KKR: नहीं थम रहा मुंबई इंडियंस के हार का सिलसिला, 12 साल बाद कोलकाता ने वानखेड़े में फहराया जीत का पताका

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि