पीरियड्स में लगातार देरी? ये संकेत दे रहे हैं गंभीर बीमारी के लक्षण, तुरंत जानें असली वजह

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 04, 2025

हर महीने में पीरियड्स स्किप होना या डिले होना एक आम समस्या बनती जा रही है, जिससे महिलाएं कभी न कभी जरूर गुजरती है। सेहत के लिहाज से हर महीने महिलाओं में पीरियड्स सही समय पर आना काफी जरुरी है। यदि आपके पीरियड्स स्किप या डिले हो रहे हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए अच्छा संकेत नहीं है। पीरियड्स कभी तनाव के कारण, हार्मोनल उतार-चढ़ाव तो कभी लाइफस्टाइल में बदलाव होने के वजह से पीरियड्स डिले हो जाते हैं। लेकिन आपके इसके पीछे कारण नहीं जानते होंगे। आपको बता दें कि, पीरियड्स के देर से आने का मतलब है कि ओवरी में एग नहीं बन रहे हैं। आइए आपको बताते हैं क्यों डिले हो रहे हैं पीरियड्स।

  - एक्सपर्ट के मुताबिक, पीरियड्स समय पर न आने के कई कारण हो सकते हैं। पीसीओडी में पीरियड्स डिले हो जाते हैं। 

  - इसका मतलब यह नहीं कि आपकी ओवरीज काम नहीं कर रही हैं या एग नहीं बना रही है, बल्कि इसका यह मतलब है कि आपकी ओवरीज जरुरत से ज्यादा काम कर रही हैं।

  - पीरियड्स देर में आते हैं, तो पीसीओडी की समस्या होती है, आपकी ओवरीज एग तो बनाती हैं, लेकिन वो एग रिलीज नहीं हो पाते हैं और इसलिए फर्टिलाइज नहीं होते हैं। यही कारण है कि महिलाओं को कंसीव करने में काफी मुश्किल होता है।

 - पीसीओडी के दौरान हमारी बॉडी में इम्मैच्योर एग्स बनते हैं और ये एग रिलीज नहीं हो पाते हैं। अगर आपके पीरियड्स स्किप हो रहे हैं, अगर आपको 35 दिनों से ज्यादा तक पीरियड्स नहीं आते हैं, तो यह बड़ी समस्या है। 

  -   अगर अचानक से पीरियड्स में फ्लो बढ़ने लगता है, तो शरीर में इंबैलेंस और पीसीओडी का लक्षण हो सकता है। अगर आप पीरियड्स वाले दिन 3 पैड बदल रही थीं और अब आपको अचानक से 5-6 पैड बदल रहे हैं, तो यह सही नहीं है। 

  - पीरियड्स के दौरान एक्ने हो जाना, ओव्युलेशन या पीएमएस में क्रेविंग्स होना और मूड का अचानक से अधिक चिड़चिड़ा हो जाना। इन संकेतों पर जरुर ध्यान देना चाहिए।

  - तनाव के वजह से भी हार्मोनल इंबैलेस हो जाते है, जिससे पीरियड्स डिले होते हैं। 

प्रमुख खबरें

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर

Assam Congress Party: 15 साल सत्ता में रही Congress आज हाशिये पर, जानिए Assam में पार्टी के पतन की पूरी कहानी