Budget 2026 | Gross Tax Revenue | सरकार को 44 लाख करोड़ रुपये से अधिक टैक्स राजस्व की उम्मीद, प्रत्यक्ष कर में भारी उछाल का अनुमान

By रेनू तिवारी | Feb 02, 2026

केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए देश की अर्थव्यवस्था और कर संग्रह (Tax Collection) को लेकर एक बेहद सकारात्मक खाका पेश किया है। सरकार का अनुमान है कि आगामी वित्त वर्ष में सकल कर राजस्व (Gross Tax Revenue) 8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 44.04 लाख करोड़ रुपये के पार पहुँच जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और राजस्व सचिव अरविंद श्रीवास्तव ने कर संग्रह के इन आंकड़ों को भविष्य के आर्थिक सुधारों का प्रतिबिंब बताया है।

 

व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) और कॉरपोरेट कर संग्रह (सीआईटी) सहित कुल प्रत्यक्ष कर संग्रह वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 26.97 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। राजस्व सचिव अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 में प्रत्यक्ष कर के लिए कर उछाल 1.14 रहने का अनुमान है। श्रीवास्तव ने कहा कि अप्रत्यक्ष करों की बात करें तो सीमा शुल्क से 2.71 लाख करोड़ रुपये और उत्पाद शुल्क से 3.89 लाख करोड़ रुपये का संग्रह होने का अनुमान है, जबकि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह वित्त वर्ष 2026-27 में 2.59 प्रतिशत कम होकर 10.19 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें: Pakistan के हाथ से फिसल रहा Balochistan, शरीर से बम बाँधकर महिलाएं बन रहीं फिदाइन, पीछे हट रहे पाक सुरक्षाबल

 

पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 10.46 लाख करोड़ रुपये था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि इन सभी सुधारों के साथ करों में वृद्धि की दर अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर से भी तेज होगी। इसलिए, हमें उम्मीद है कि आने वाले वर्ष में अर्थव्यवस्था का कर राजस्व पर्याप्त रूप से मजबूत रहेगा।

प्रमुख खबरें

Bhagat Singh Jayanti: CM Yogi Adityanath और Akhilesh Yadav ने शहीद-ए-आजम को किया नमन

त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगे होने पर Congress का केंद्र पर हमला

विहिप के Ashok Singhal की जन्मशती पर PM Modi ने दी श्रद्धांजलि, राम मंदिर आंदोलन में योगदान को किया याद

US China Trade: अमेरिका और चीन में 30 अरब डॉलर के सामान पर कम शुल्क लगाने की सिफारिश