पालघर में साधुओं की हत्या पर अखाड़ा परिषद ने की कड़ी निंदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2020

प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में जूना अखाड़ा के दो संतों की भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या किये जाने की घटना की रविवार को कड़ी निंदा की। साथ ही, सभी 13 अखाड़ों के साधु-संतों से अनुरोध किया है कि लॉकडाउन के दौरान यदि कोई संत- महात्मा ब्रह्मलीन होता है तो उसकी समाधि में न जाएं। 

इसे भी पढ़ें: पालघर लिंचिंग मामले पर बोले CM उद्धव, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जाएगी

महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि ये संत महात्मा, एक संत की समाधि में शामिल होने जा रहे थे और उन्हें जाना भी चाहिए, लेकिन उन्हें यह पता नहीं था कि लॉकडाउन में इसके लिए उन्हें प्रशासन से पूर्व अनुमति लेनी चाहिए थी। उल्लेखनीय है कि यह घटना बृहस्पतिवार रात हुई थी, जब भीड़ ने चोर होने के संदेह में तीन लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतकों में जूना अखाड़ा के दो संत भी शामिल हैं। गिरि ने कहा कि पुलिस के सामने इस तरह से संतों को घेर कर लाठी डंडे से मारा जाना एक गंभीर मामला है और इस बात की जांच होनी चाहिए कि कहीं कोरोना वायरस महामारी के बहाने साधु संतों को निशाना तो नहीं बनाया जा रहा।

प्रमुख खबरें

वो हसीना जिसने चुराया NVIDIA सीईओ का दिल, फिर ले उड़ी अमेरिका के सबसे बड़े राज!

Chaturmas: 20 नवंबर को Devuthani Ekadashi के साथ समाप्त होगा चातुर्मास, शुरू होंगे मांगलिक कार्य

Kolkata में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, लिव-इन पार्टनर और मां अरेस्ट

Madhya Pradesh के सिवनी और कटनी में भीषण अग्निकांड, 12 लोगों की दर्दनाक मौत