लियोनेल मेस्सी के गोल से अर्जेंटीना ने ब्राजील को हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2019

रियाद। लियोनेल मेस्सी के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में वापसी पर किये गये गोल की मदद से अर्जेंटीना ने रियाद में मैत्री मैच में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी ब्राजील पर 1-0 से जीत दर्ज की। बार्सिलोना के इस फारवर्ड ने दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल में सत्तारूढ़ गुट पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था जिसके बाद कोनमेबोल (दक्षिण अमेरिकी फुटबाल संस्था) ने उन्हें निलंबित कर दिया था। 

मेस्सी ने शुक्रवार को किंग सौद यूनिवर्सिटी स्टेडियम में खेले गये मैच में 13वें मिनट में गोल किया। तब अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली थी जिस पर मेस्सी का शॉट ब्राजीली गोलकीपर एलिसन ने बचा दिया था लेकिन यह स्टार स्ट्राइकर रिबाउंड पर गोल करने में सफल रहा। इससे पहले ब्राजील को भी पेनल्टी मिली थी लेकिन चोटिल नेमार की जगह खेल रहे गैब्रियल जीसस ने शॉट बाहर मार दिया था। 

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प