जेडीएस ने साधा भाजपा पर निशाना, अंसतुष्ट विधायकों के लिए हेलीकॉप्टर, बाढ़ पीड़ितों के लिए क्यों नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2019

बेंगलुरु। जनता दल (सेक्युलर)ने कर्नाटक में बाढ़ से निपटने को लेकर भाजपा सरकार पर बृहस्पतिवार को निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसने असंतुष्ट विधायकों को मुंबई ले जाने के लिए विशेष विमानों का प्रबंध किया था लेकिन वह बाढ़ पीड़ितों को बाहर निकालने के लिए हेलीकॉप्टर तैनात नहीं कर सकती। जनता दल (सेक्युलर) ने ट्वीट किया, ‘‘आप (कांग्रेस और जद(एस) के) असंतुष्ट विधायकों को ले जाने के लिए विशेष विमान का प्रबंध कर सकते हैं लेकिन आप बाढ़ के कारण जान गंवा रहे गरीब लोगों के लिए हेलीकॉप्टर का प्रबंध नहीं कर सकते।’’

पार्टी ने आरोप लगाया कि असंतुष्ट विधायकों के ठहरने का प्रबंध मुंबई के पांच सितारा होटल में कराने वाले लोग गरीबों को भोजन मुहैया कराने के लिए केंद्र भी नहीं बना सके। जद(एस) ने कहा, ‘‘लाखों लोगों को पीड़ा में देखकर क्या आपको खुशी मिलती है? क्या इसी लिए आपने अच्छा काम कर रही सरकार को अपदस्थ किया? ताकि लोगों को पीड़ा हो? आपको शर्म आनी चाहिए!’’ असंतुष्ट विधायकों के इस्तीफे के बाद एच डी कुमारस्वामी नीत कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन सरकार पिछले महीने गिर गई थी। इसके बाद भाजपा ने सरकार बनाने का दावा किया था और बी एस येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। उनकी सरकार ने बाद में बहुमत साबित किया था।

इसे भी पढ़ें: अमित शाह ने येदियुरप्पा ने कहा, कैबिनेट विस्तार की टेंशन छोड़ पहले बाढ़ राहत पर ध्यान दें

कर्नाटक के बाढ़ एवं वर्षा प्रभावित इलाकों से अभी तक करीब 44,000 लोगों को बचाया गया है। यहां बारिश के प्रकोप के कारण नौ लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे अधिक प्रभावित बेलगावी जिले से 40,180 लोगों को बचाया गया है। जिले में छह लोगों की मौत हो चुकी है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, उत्तर कन्नड़ जिले में बारिश से संबंधित घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। यहां से अभी तक 3,088 लोगों को बाहर निकाला गया है। 

प्रमुख खबरें

UNSC में UNHCR प्रमुख Barham Salih की अपील, संघर्ष रोकें ताकि 11.7 करोड़ विस्थापित लौट सकें घर

ओडिशा में गहरे दबाव के चलते कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और उफान पर नदियां... लगभग 15 जहार लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया

India US Trade Agreement पर 90 फीसदी काम पूरा, अमेरिकी अधिकारी बोले जल्द हो सकता है समझौता

Hardik Pandya Suffers Fresh Injury | टीम इंडिया को बड़ा झटका! हार्दिक पंड्या फिर चोटिल, न्यूजीलैंड दौरे से बाहर,