By एकता | Nov 04, 2026
33 वर्षीय पॉप सुपरस्टार और अभिनेत्री एरियाना ग्रांडे ने सोशल मीडिया पर कुछ बेहद खूबसूरत और अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में एरियाना अपने बॉयफ्रेंड रिकी अल्वारेज के साथ रोमांटिक पलों का आनंद लेते हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही फैंस का ध्यान उनके बिल्कुल नए 'बॉब' हेयरकट ने भी अपनी ओर खींच लिया है, जिसमें उनका स्टाइलिश अंदाज साफ झलक रहा है।
दोनों की इस क्यूट और रोमांटिक बॉन्डिंग पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एरियाना ने इस पोस्ट के कैप्शन को बेहद सिंपल रखते हुए केवल एक सफेद हार्ट इमोजी और तीन एक्सक्लमेशन मार्क्स बनाए हैं।
रोमांटिक तस्वीरों के अलावा एरियाना ने अपने नए 'बॉब' हेयरकट की भी कई खास झलकियां दिखाई हैं, जिसे उन्होंने पहली बार अक्टूबर के अंत में फैंस के सामने पेश किया था। एक तस्वीर में उनके बालों का साइड प्रोफाइल दिख रहा है, जिसमें बाल कंधों के ठीक ऊपर तक आ रहे हैं। वहीं, दूसरी साइड सेल्फी में उनका यह स्लीक और एलिगेंट हेयरस्टाइल बेहद आकर्षक लग रहा है, जिसे उन्होंने गले में एक सफेद रिबन चोकर पहनकर स्टाइल किया है।
इसके साथ ही गायिका ने एक 'बिहाइंड-द-सीन्स' मोमेंट भी फैंस के साथ शेयर किया, जिसमें मशहूर हेयरस्टाइलिस्ट ब्रैंडन पीट्स उनके बाल धोते हुए दिखाई दे रहे हैं।