11 May Mars Transit 2026: Aries में बनेगा 3 ग्रहों का 'Trigrahi Yog', मंगल का गोचर इन राशियों के लिए रहेगा Unlucky

By अनन्या मिश्रा | May 08, 2026

मई के महीने में कई ग्रहों का गोचर होने वाला है। जिससे कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होगा। वहीं 11 मई 2026 को पराक्रमी और साहसी ग्रह मंगल मेष राशि में गोचर करेंगे। बता दें कि मेष राशि में पहले से बुध और सूर्य गोचर कर रहे हैं, ऐसे में मंगल का मेष राशि में गोचर त्रिग्रही संयोग का निर्माण कर रहा है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि मेष राशि में बनने वाला त्रिग्रही योग से किन-किन राशि के लोगों की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं।

इसे भी पढ़ें: Ank Jyotish: शनि के अंक 8 का प्रभाव, इन मूलांक वालों को मिलेगा बड़ा Money और Success

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह युति आपके स्वभाव को उग्र बना सकती है। एक साथ कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जो किसी के साथ काम-धंधे में साझेदार हैं, उनको पार्टनर संग दिक्कतें आ सकती हैं। वैवाहिक जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य और मंगल की युति चौथे भाव में होगी। आपके सुख-साधनों में वृद्धि के योग हैं और पारिवारिक जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग पिछले कई दिनों किसी प्रॉपर्टी की खरीददारी में हैं, तो उनको कुछ बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। इस दौरान सेहत संबंधी मामलों में सावधान रहना चाहिए।

मीन राशि

मीन राशि में सू्र्य और मंगल की युति आपके धन भान यानी की दूसरे स्थान पर होगी। इस दौरान कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान मीन राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से फैसला लेने से बचना चाहिए। मीन राशि के लोगों को अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना चाहिए। वहीं योजनाओं को फलीभूत करने में दिक्कतें आ सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Gold-Silver Price पर चौतरफा दबाव, मजबूत Dollar ने बिगाड़ा Market का खेल, निवेशक हुए सतर्क।

Tata Motors का Vision 2031: 12 लाख Vehicle Sales, 6 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य तय

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस

Iran के Nuclear Program पर लगेगी लगाम? US संग डील के बाद IAEA करेगा यूरेनियम भंडार की जांच