पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी बोले- पारिवारिक कारोबार के लिए देश का गवर्नर हाउस का इस्तेमाल करना गलत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने मंगलवार को कहा कि अपने पारिवारिक कारोबार के वास्ते एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए कराची में ‘गवर्नर हाउस’ का चयन करना एक गलत फैसला था। सोशल मीडिया पर इसके लिए अल्वी की आलोचना हो रही है। एक तस्वीर वायरल हुई है जिसमें पेशे से दंत चिकित्सक अल्वी, उनकी पत्नी सायमा अल्वी उस दौरान मौजूद हैं जब ‘अल्वी डेंटल अस्पताल’ और एक अमेरिकी कंपनी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हो रहे हैं। इस समौझते पर सोमवार को उनके बेटे अवाब अल्वी हस्ताक्षर कर रहे हैं और यह समारोह कराची में स्थित सिंध के गवर्नर हाउस में हो रहा था।

प्रमुख खबरें

Ibrahim Zadran बने अफगानिस्तान के नए T20I कप्तान, दबाव में सही फैसले लेने पर जोर

Haryana के Nuh में अवैध डेयरियों पर छापा, 7500 किलोग्राम मिलावटी पनीर बरामद

Kanpur Police ने 5600 करोड़ के साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, 2 अरेस्ट

BRICS Summit में अनाज व्यापार मंच और चार किसान केंद्रित पहलों को मिली मंजूरी