गायों की मौत को लेकर आरिफ मसूद का धरना, बीजेपी ने कसा तंज

By सुयश भट्ट | Feb 05, 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल के बैरसिया में बीजेपी नेत्री की गौशाला में सैकड़ों गायों की मौत को लेकर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद धरना देंगे।मसूद के धरने पर बीजेपी ने हमला बोला है।चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद धरने पर निशाना साधते हुए कहा कि घड़ियाली आंसू से काम नहीं चलेगा।

इसे भी पढ़ें:कमलनाथ पहुंचेंगे ग्वालियर, गिरफ्तार NSUI कार्यकर्ताओं के परिजनों से करेंगे मुलाकात 

वहीं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी आरिफ मसूद पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस गाय को लेकर सियासत ना करें।आरिफ मसूद गायों पर नौटंकी करना बंद करे। आरिफ मसूद आतंकवादियों के साथ खड़े हैं। आरिफ मसूद खुद पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं।

आपको बता दें कि शुक्रवार को कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने गायों की मौत को लेकर सूबे की शिवराज सरकार पर निशाना साधा था। आरिफ मसूद ने कहा कि गायों के शव को JCB से उठाकर दफनाया गया। लेकिन बीजेपी के नेता खमोश रहे थे। 

इसे भी पढ़ें:बिना वैक्सीनेशन के जारी हुए सर्टिफिकेट, स्वास्थ्य विभाग पर उठ रहे है सवाल 

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि करीब 800 गायों के शव को JCB से उठाकर दफनाया गया लेकिन BJP के नेता रहे खमोश, बैरसिया गोशाल संचालक पर होनी चाहिए NSA की कार्रवाही।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!